दिल्ली में भीषण गर्मी, 89 साल का टूटा रिकार्ड, रात को भी राहत नहीं

अन्य खबरें: नई दिल्ली। मानसून (monsoon) में देरी के चलते दिल्ली (delhi) , पंजाब (punjab) , हरियाणा (haryana) और राजस्थान (Rajasthan) में भीषण गर्मी पड़ रही है। पूरे उत्तर भारत (North India) में गर्मी झुलसा रही है।
देश की राजधानी दिल्ली में जुलाई के पहले दिन ने गर्मी ने 89 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां तीन चार दिन से पारा 43 डिग्री के पार है। दिल्ली में तापमान औसत से 7 डिग्री तक ज्यादा रहा।
मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में गर्मी की लहर यूं ही जारी रहेगी। आईएमडी के क्षेत्रीय प्रमुख ने गुरुवार को बताया कि दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) का तापमान 42-43 डिग्री तक रहेगा। 2-3 जुलाई को हल्की बारिश की उम्मीद है, जिससे तापमान घटकर 38 डिग्री सेल्सियस पर आ जाएगा।
आईएमडी ने कहा कि राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में 7 जुलाई से पहले मॉनसून की बारिश (monsoon rain) होने की कोई संभावना नहीं है। इसके बाद क्षेत्र में जुलाई के शुरूआती 15 दिनों में सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया गया है।
पिछले कुछ दिनों में देश के उत्तरी मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून (southwest monsoon) हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, पश्चिमी राजस्थान और पंजाब को छोड़ देश के बाकी हिस्सों में पहुंच गया है। हिमालय पर्वतीय क्षेत्र (Himalayan mountain region) में कई स्थानों पर असामान्य रूप से अधिक तापमान (Temperature) दर्ज किया जा रहा है।
यहां दो दिन तक भीषण लू चलने की चेतावनी
लद्दाख की नुब्रा घाटी (Nubra Valley of Ladakh) के थोइस और हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के सोलन में तापमान क्रमश: 31 डिग्री सेल्सियस और 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। देश के सबसे ठंडे इलाकों में से एक द्रास (Drass) में भी अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ (Chandigarh), दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश (Western Uttar Pradesh), उत्तर-पश्चिम राजस्थान और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश (North-West Madhya Pradesh) के अधिकतर हिस्सों में लू का कहर (heat wave) जारी रहा, जबकि अलग-अलग हिस्सों में लोगों को भीषण लू’ का सामना करना पड़ा।
दिल्ली में सोमवार से ही लू का कहर शुरू हो गया था जब अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली के पड़ोसी शहर गुरुग्राम (Gurugram) में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में लोगों को भीषण गर्मी के साथ लू का सामना करना पड़ा। हिसार (Hisar) में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रोहतक और भिवानी (Rohtak and Bhiwani) दोनों ही शहरों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जुलाई के पूवार्नुमान की जानकारी देते हुए विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र (Mrityunjay Mohapatra) ने कहा कि प्रथम सप्ताह में अच्छी बारिश होने की उम्मीद नहीं है, लेकिन महीने के दूसरे हफ्ते के दूसरे हिस्से से इसके जोर पकड़ने की संभावना है।
बिजली की मांग बढ़ी
राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि इस मौसम के सामान्य तापमान से छह डिग्री अधिक है। दिल्ली में बिजली की मांग बढ़कर 7,026 मेगावाट तक हो गयी जोकि इस बार के मौसम की अब तक की सबसे अधिक मांग है।
पंजाब में प्रति दिन बिजली की मांग 14,000 मेगावाट से अधिक हो गई है, जिसके कारण सरकारी बिजली आपूर्तिकर्ता पंजाब स्टेट पावर कॉपोर्रेशन लिमिटेड (PSPCL) को मजबूरन बिजली कटौती और उद्योगों पर पाबंदियां लगानी पड़ रही हैं।