भोपाल

राजधानी में कोरोना: होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों का हाल जानने साइकिल से पहुंचे सारंग, ली जानकारी

भोपाल। राजधानी भोपाल (Rajdhani Bhopal) में कोरोना (Corona) से मची तबाही को रोकने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग (Vishwas Sarang) ने खुद मोर्चो संभालते हुए सड़क पर उतर आए हैं। भोपाल में यह पहला मौका है जब शुक्रवार को शासन-प्रशासन (Government administration) ने होम आइसोलेशन (Home isolation) में रह रहे मरीजों का हाल जानने साइकिल (Bicycle) पर निकल पड़ा है। सारंग ने इस दौरान मरीजों का हाल जाना। उनके साथ कलेक्टर अविनाश लवानिया (Avinash Lavania) भी लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करते नजर आए।





शुक्रवार सुबह भोपाल की सड़कों पर सारंग समेत अधिकारी के साथ स्मार्ट साइकिल (Smart bicycle) लेकर निकल पड़े। उन्होंने लोगों से पूछा कि वे ठीक और कोरोना (Corona) से बचने के लिए क्या कर रहे हैं? सारंग ने बताया कि मुख्य रूप से होम आइसोलेशन (Home isolation) में रह रहे मरीजों के बारे में जानकारी के लिए यह दौरा किया है। इसमें लोगों से उनसे Home isolationमें रहने के दौरान सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। लोगों से ठीक रहने के लिए करने वाले उपायों के बारे में भी जानकारी ली।

जहां कमी दिखी, वहां अधिकारियों को तत्काल सुधार करने के लिए कहा। अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मरीजों के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही न की जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना (Corona) से बचने के लिए मास्क जरूरी है। किसी से भी बात करते समय कम से कम दो गज की दूरी जरूर बनाए रखें।

WebKhabar

2009 से लगातार जारी समाचार पोर्टल webkhabar.com अपनी विशिष्ट तथ्यात्मक खबरों और विश्लेषण के लिए अपने पाठकों के बीच जाना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
श्वेता तिवारी की बेटी का फिर दिखा हसीन अंदाज, आप भी देखकर हो जाएंगे हैरान बी टाउन की इन एक्ट्रेस ने शादी के बाद आखिर क्यों नहीं बदला सरनेम? मोदी सरकार की इन योजनाओं से आम लोगों को हुआ सीधा लाभ! IIFA 2023 में शामिल होने अबू धाबी पहुंचे ये पॉपुलर सितारे, देखिए शनि का चंद्रमा अंतरिक्ष में छोड़ रहा पानी, देखें तस्वीरें