मध्यप्रदेश में संजीवनी पॉली क्लीनिक शुरू, 190 खुलेंगे
भोपाल में 32 क्लिनिक्स खुलेंगे, जांच और दवा की सुविधा भी

भोपाल। मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार पूरे प्रदेश में 190 संजीवनी पॉली क्लीनिक्स खोलने जा रही है। जिसमें मरीजों पैथोलॉजी जांच और दवाईयां भी मिल सकेंगी। विशेषज्ञ डाक्टर भी मौजूद रहेंगे। इसकी शुरूआत शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने की। भोपाल में ऐसे 32 क्लीनिक खोले जाएंगे।
इससे लोगों को उनके घरों के आसपास ही स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। इसलिए मध्यप्रदेश में संजीवनी क्लीनिक्स की शुरूआत की गयी थी। और अब इसकी सुविधाओँ में विस्तार करते हुए आज राजधानी भोपाल में प्रदेश की पहली संजीवनी पॉली क्लीनिक की शुरूआत की गयी है। इस पॉली क्लीनिक में मरीजों को रेगुलर हेल्थ फैसिलिटीज के साथ ही विशेषज्ञ डॉक्टर्स की भी सुविधा मिलेंगी। इसके साथ ही कई तरह की पैथोलॉजी जांचों और दवाइयों की भी व्यवस्था क्लिनिक में की गयी है। इस बारे में जानकारी देते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने बताया कि, पूरे प्रदेश में 190 पॉली क्लीनिक खोलने का टारगेट है। जिसमें से 32 क्लीनिकभोपाल में खुलेंगे। पहली पॉली क्लीनिक 1 करोड़ 14 लाख की लागत से शहर के औद्योगिक क्षेत्र गोविंदपुरा में खोली गयी है।