प्रमुख खबरें

जनसंख्या की साजिश पर संघ प्रमुख का बड़ा बयान: कहा- भारत को पाकिस्तान बनाने हो रही साजिश

प्रमुख खबरें : गुवाहाटी। कई राज्यों द्वारा जनसंख्या नियंत्रण (population control) को लेकर हो रही तैयारियों के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने असम की गुवाहाटी (Guwahati of Assam) में जनसंख्या की साजिश पर एक बड़ा दिया है। उन्होंने असम के गुवाहाटी में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि साल 1930 से ही देश में मुस्लिम आबादी (Muslim population) को बढ़ाने की कोशिशें चल रही हैं। इसकी मुख्य वजह भारत (India) को पाकिस्तान (Pakistan) बनाने की कोशिश हो रही है।

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि 1930 से ही संगठित तरीके से मुस्लिम आबादी (Muslim population) को बढ़ाने की कोशिशें तेज हैं। मुस्लिम आबादी से उनकी ताकत को बढ़ाना है। इसकी वजह उन्होंने गिनाई कि ऐसी कोशिश इसलिए हो रही ताकि इस देश को पाकिस्तान बनाया जा सके। यह सब पंजाब (Punjab), सिंध (Sindh), असम (Asam), बंगाल (Bangal) और आसपास के क्षेत्रों के लिए योजना के साथ किया गया था, जिसमें कुछ हद तक सफलता भी मिली। मोहन भागवत ने कहा कि पंजाब, बंगाल आधा ही मिल सका और असम इन्हें नहीं मिल पाया। अब भी मुस्लिम आबादी बढ़ाने के लिए कई तरह से प्रयास किए जा रहे हैं।

अखंड भारत ब्रम्हांड के कल्याण के लिए आवश्यक
इसी कार्यक्रम में मोहन भागवत ने नागरकिता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) पर भी बात की। मोहन भागवत ने कहा कि इस कानून का किसी भारतीय मुस्लिम (Indian Muslim) की नागरिकता से लेना-देना नहीं है। इससे किसी भारतीय मुसलमान को नुकसान नहीं होगा। RSS प्रमुख ने कहा कि पाकिस्तान जैसे देश जो भारत से अलग हो गए थे, अब संकट में हैं। अखंड भारत ब्रम्हांड (Akhand Bharat Universe) के कल्याण के लिए आवश्यक है। भारत में कई चुनौतियों को दूर करने की क्षमता है और दुनिया उन चुनौतियों और कठिनाइयों को दूर करने की ओर देखती है। वसुधैव कुटुम्बकम (दुनिया एक परिवार है) विश्वास के साथ, भारत (India) फिर से रख सकता है दुनिया में सुख और शांति को आगे बढ़ाएं।

धर्म के माध्यम से होना होगा एकजुट
मोहन भागवत ने कहा कि जब हम अखंड भारत के बारे में बात करते हैं, तो हमारा उद्देश्य इसे शक्ति के साथ प्राप्त करना नहीं है, बल्कि धर्म (नीति) के माध्यम से एकजुट होना है, जो कि सनातन (शाश्वत) है, यही मानवता है और इसे हिंदू धर्म (Hindu Religion) कहा जाता है। आरएसएस के सूत्रों के मुताबिक, गुवाहाटी में अपने प्रवास के दौरान, भागवत असम के विभिन्न हिस्सों और अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh), मणिपुर (Manipur) और त्रिपुरा (Tripura) सहित अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में RSS के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। BJP के नेतृत्व वाली सरकार के 2021 के विधानसभा चुनाव में जीत के बाद लगातार दूसरी बार सत्ता में लौटने के बाद भागवत का असम का यह पहला दौरा है।

WebKhabar

2009 से लगातार जारी समाचार पोर्टल webkhabar.com अपनी विशिष्ट तथ्यात्मक खबरों और विश्लेषण के लिए अपने पाठकों के बीच जाना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
श्वेता तिवारी की बेटी का फिर दिखा हसीन अंदाज, आप भी देखकर हो जाएंगे हैरान बी टाउन की इन एक्ट्रेस ने शादी के बाद आखिर क्यों नहीं बदला सरनेम? मोदी सरकार की इन योजनाओं से आम लोगों को हुआ सीधा लाभ! IIFA 2023 में शामिल होने अबू धाबी पहुंचे ये पॉपुलर सितारे, देखिए शनि का चंद्रमा अंतरिक्ष में छोड़ रहा पानी, देखें तस्वीरें