संघ प्रमुख मोहनराव भागवत ने कहा, कैसे एक छोटा सा संघ…
भोपाल – कांग्रेस घर घर तिरंगा अभियान को लेकर संघ पर लगातार सवाल खड़े कर रही है। इस बीच मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पाचों उपमहाद्वीपों से स्वयंसेवक और सेविका प्रशिक्षण लेने आए हैं। इस प्रक्षिशण शिविर को संबोधित करते हुए पहुंचे संघ प्रमुख मोहनराव भागवत ने कहा कि ये विशिष्ट बात है कि एक छोटा सा संघ… कैसे उसका आज विश्वव्यापी स्वरूप स्थापित हो रहा है। आज विदेशों में पले-बढ़े लोग भी अपनी जड़ों से जुड़ रहे हैं। इसके साथ ही संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारतीय संस्कृति, हिन्दू धर्म और सनातन को अपने-अपने देशों में स्फुरित कर रहे हैं।
ये हमारे भारत का मूल मंत्र है
विभिन्न देशों से आए स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि कैरीबियाई देशों में एक बंधु गीत की रचना की गई। उस गीत मूलभाव था कि अपनी संस्कृति से जुड़ाव का भाव था। भागवत ने कहा कि मूल स्वर यह था कि हे, भारतीय मूल के लोगो आप स्वभूमि से दूर रहने का दुख मत करो। उन्होंने कहा कि स्मृतियां पीढ़ी-दर-पीढ़ी अपनाकर दुनिया को देने का अपना लक्ष्य बनाओ। ये हमारे देश का मूल चरित्र है। दुनिया में अब सनातन संस्कृति और हिन्दू धर्म का उत्थान हो रहा है। हमारे देश के अस्तित्व का प्रयोजन दुनिया को धर्म देना है।
नीरजा गुप्ता ने भी किया संबोधित
भोपाल में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर को साँची विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. नीरजा गुप्ता ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि पश्चिम में जो भी अवधारणा गढ़ी जा रही है, वह सही नहीं है। इसके साथ ही नीरजा ने कहा कि हम सबका दायित्व है कि हमें अपनी संस्कृति, धर्म, सनातन की जड़ों और तमाम विशेषताओं को डिकोड करना होगा।