ताज़ा ख़बर

क्या बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को पहले से थी बालासोर ट्रेन हादसे की जानकारी? खुद ही किया ये खुलासा

ओडिशा के बालासोर में  हुए ट्रेन हादसे ने करीब 275 लोगों की जान ले ली। साथ ही 1100 से ज्यादा लोग घायल हैं। लेकिन अपने चमत्कार के लिए पिछले कुछ समय से मीडिया में सुर्खियां बटोर रहे बाबा बागेश्वर को क्या इस हादसे की जानकारी पहले से थी?

ओडिशा के बालासोर में  हुए ट्रेन हादसे ने करीब 275 लोगों की जान ले ली। साथ ही 1100 से ज्यादा लोग घायल हैं। लेकिन अपने चमत्कार के लिए पिछले कुछ समय से मीडिया में सुर्खियां बटोर रहे बाबा बागेश्वर को क्या इस हादसे की जानकारी पहले से थी। ये सवाल इसलिए क्योंकि इस हादसे को लेकर बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक बयान चर्चा में आ गया है। दरअसल, धीरेंद्र शास्त्री ने दावा किया है कि उन्हें ऐसी घटनाओं का पहले ही अनुभव हो जाता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि घटनाओं का पता होना और उनका टाला जाना अलग अलग है। उन्होने कहा कि हादसे के बाद से मन व्यथित है। यह बहुत ही दुखदायी है। हमें पीड़ा हुई है। हम पहली अर्जी यही लगाएंगे कि घायल लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं। लेकिन उन्होंने दावा किया है कि उन्हें बालासोर जैसी घटनाों का अनुभव पहले ही हो जाता है। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि घटनाओं की जानकारी होना और हादसे को टाला जाना दोनों अलग-अलग बातें हैं। बागेश्वर बाबा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण जानते थे कि महाभारत होगी, लेकिन भगवान श्रीकृष्ण भी उसे नहीं रोक सके।

धीरेंद्र शास्त्री सोशल मीडिया पर ट्रोल

बाबा बागेश्वर उर्फ धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पिछले कुछ महीनों से अपने चमत्कारों के लिए पूरे देश में मशहूर हैं। वे एक पर्ची लेने और हर किसी के अतीत में झाँकने का दावा करते हैं। कई बार इन्हें भविष्य बताते हुए भी देखा जाता है। हालांकि, धीरेंद्र शास्त्री बालासोर ट्रेन हादसे को लेकर अपने दावों को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। नेटिज़ेंस पूछ रहे हैं कि जब बाबा के पास भविष्य देखने की शक्ति थी, तो उन्होंने बालोसर ट्रेन दुर्घटना को क्यों नहीं रोका। या फिर हादसे की पहले से जानकारी क्यों नहीं दी गई ताकि हादसे को टाला जा सके। इसी तरह धीरेंद्र शास्त्री से भी लोग कई तरह के सवाल कर रहे हैं।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button