ताज़ा ख़बरमनोरंजन

सलमान खान के बॉडीगार्ड ने विक्की कौशल को दिखाया साइड का रास्ता,नहीं करने दी बात

इंटरनेशनल फिल्म एकेडमी अवॉर्ड का आज अबू धाबी के यास आइलैंड में आगाज होने जा रहा है। जिसके लिए बी-टाउन के सारे सेलिब्रिटी UAE पहुंच गए हैं।

नई दिल्ली : इंटरनेशनल फिल्म एकेडमी अवॉर्ड का आज अबू धाबी के यास आइलैंड में आगाज होने जा रहा है। जिसके लिए बी-टाउन के सारे सेलिब्रिटी UAE पहुंच गए हैं। जिसके चलते गुरुवार को अवॉर्ड फंक्शन के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था। इस दौरान एक्टर विक्की कौशल और सलमान खान एक-दूसरे से टकरा गए। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान खान से लेकर अभिषेक बच्चन और विक्की कौशल समेत कई सेलिब्रिटीज नजर आए। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस से एक वीडियो सामने आया, जिसमें विक्की और सलमान एक-दूसरे से टकराते हुए नजर आए।

IIFA में टकराए सलमान-विक्की

सोशल मीडिया पर एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। क्लिप में देखा जा सकता है कि विक्की कौशल अपने फैंस को सेल्फी दे रहे हैं। इसी दौरान खूब सारे बॉडीगार्ड के साथ दबंग स्टाइल में सामने से सलमान खान आते हैं। विक्की उन्हें हैलो कहते हैं और सलमान भी उनसे बातचीत करते हैं। हालांकि, इस बीच एक चीज ने फैंस को नाराज कर दिया।

विक्की के साथ सलमान के बॉडीगार्ड ने क्या किया?

जब विक्की कौशल, सलमान खान से बात करते हैं, तब भाईजान के बॉडीगार्ड उन्हें साइड करके रास्ता बनाने की कोशिश करते हैं। बॉडीगार्ड विक्की को सलमान से बात नहीं करने देते हैं और उन्हें किनारे कर देते हैं। ये वीडियो देख सोशल मीडिया यूजर्स का भाईजान के बॉडीगार्ड पर गुस्सा फूट गया।

सलमान के बॉडीगार्ड पर फूटा लोगों का गुस्सा

एक यूजर ने कहा, “ओएमजी, यह कितना रूड है।” एक ने लिखा, “जो रियल में हीरो है, उसके साथ ऐसा कर रहे हो। विक्की में इतनी रिस्पेक्ट है, उसने बुरा नहीं माना होगा। यह असली सेलेब है।” एक ने कमेंट किया, “विक्की बहुत सिंपल है। सलमान की सिक्योरिटी भयानक है।” एक ने कहा, “वह भी हीरो, उसकी भी इज्जत करो।” इसी तरह लोग विक्की को साइड करने पर सलमान के सिक्योरिटी गार्ड पर नाराज हो रहे हैं।बता दें कि, 26 मई 2023 को आयोजित हुआ आईफा अवॉर्ड्स को सलमान खान नहीं बल्कि विक्की और अभिषेक बच्चन होस्ट कर रहे हैं।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”false” date=”false” archive_link=”false” archive_link_label=”https://www.webkhabar.com/” circle_size=”150″ sharp_corners=”true” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”5″ order=”DESC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button