मनोरंजन

कल से शुरू हो रहा Bigg Boss 15,’जंगल है आधी रात है’ पर जमकर झूमे Salman Khan

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) का टीवी का सबसे विवादित शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 2 अक्टूबर को शुरू होने जा रहा है। सलमान खान (Salman Khan) सलमान इसके प्रीमियर एपिसोड की शूटिंग के लिए मुंबई वापस लौट चुके हैं। वे ऑस्ट्रिया में टाइगर 3 (Tiger 3) की शूटिंग कर रहे थे। कुछ ही दिनों पहले करण जौहर (Karan Johar) का शो बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) का फिनाले हुआ, जिसमें दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) ने इस शो की ट्रॉफी अपने नाम की। हाल ही में सलमान खान का शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) का नया प्रोमो (Bigg Boss 15 Promo) रिलीज हो गया हैं। जिसमें सलमान खान डांस करते हुए नजर आ रहें हैं। इस बार का प्रोमो काफी मजेदार और दिलचस्प लग रहा है। ये प्रोमो देखने के बाद फैंस काफी उत्सुक हो गए है। इस प्रोमो से साफ हो गया है कि 2 अक्टूबर से शो कलर्स पर शुरू हो रहा है। कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर बिग बॉस 15 का प्रोमो अपने फैंस के साख शेयर किया है। प्रोमो को शेयर कर कैप्शन में लिखा है, सलमान खान है इस जंगल के शेर, तैयार हो जाए क्योंकि प्रतियोगी करने जा रहे हैं #BB15 के वाइल्ड जंगल में प्रवेश! क्या आप तयार हैं इनके स्वागत के लिए? शो शनिवार-रविवार को 9:30 बजे शुरू होगा।

सामने आया प्रोमो
कलर्स चैनल ने अपने सोशल मीडिया पर शो ‘बिग बॉस 15’ का नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें शो के होस्ट सलमान खान ‘डांस दीवाने 3’ के बच्चों के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहें हैं। इस प्रोमो को शेयर करते हुए चैनल ने लिखा है, सलमान खान हैं इस जंगल के शेर, तैयार हो जाएं, क्योंकि कंटेस्टेंट करने जा रहे हैं, बिग बॉस 15 के जंगल‌ में एंट्री। क्या आप तैयार हैं इनके स्वागत के लिए?

डांस करते हुए दिखे सलमान खान
वहीं अगर सामने प्रोमो वीडियो की बात करे, तो सामने आए इस प्रोमो वीडियो में सलमान खान बच्चों के साथ जंगल थीम में अपनी फिल्म ‘बीवी नंबर 1’ के गाने ‘जंगह है आधी रात है’ पर डांस करते हुए देखाई दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने ग्रे जैकेट और ब्लू जींस पहनी है। शो का प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहें हैं।

2 अक्टूबर को शो का प्रीमियर
बता दें कि, रियलिटी शो बिग बॉस 15 का ग्रैंड प्रीमियर 2 अक्टूबर को टेलीकास्ट होगा। जारी किए गए प्रोमो से पता लग चुका है कि, टेलीविजन अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश, सिंरग अकासा सिंह, डोनल बिष्ट और उमर रियाज घर के अंदर जाएंगे। बाकि कंटेस्टेंट्स के नाम का खुलासा शनिवार को शो के दौरान ही होगा। वहीं हाल ही में खबर आई है कि, शो में टीवी के जाने-माने होस्ट और एक्टर जय भानूशाली भी घर में एंट्री करने वाले हैं।

ये रही कंटेस्टेंट की लिस्ट
बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) में इस बार तेजस्वी प्रकाश, अकासा सिंह, प्रतीक सहजपाल, शमिता शेट्टी, निशांत भट्ट, डोनल बिष्ट, उमर रियाज, करन कुंद्रा, ईशान सहगल और सिंबा नागपाल, मीशा अय्यर, साहिल श्रॉफ, विधि पंड्या, विशाल कोटियन और जय भानुशाली जैसे सितारे नजर आएंगे. बता दें कि जय ने आखिरी समय में शो में एंट्री मारी है। उनका एक प्रोमो वीडियो भी चैनल की तरफ से जारी किया गया है। जय भानुशाली कई टीवी शो और बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button