मध्यप्रदेशसागर

सागर पुलिस की अनूठी पहल: छुट्टी न मिलने दुखी थी गर्भवती महिला आरक्षक, स्टॉफ ने ही कर दिया यह नेक काम

महिला सब इंस्पेक्टर आसिमा गौतम ने बताया कि सभी स्टाफ ने तय किया कि इस खुशी के मौके पर सभी थाने वाले शामिल हों। सहमति बनने के बाद गोद भराई रस्म की की तैयारियां शुरू हुई। सबसे पहले फूलों और गुब्बारों से महिला हेल्प डेस्क के कमरे को सजाया गया।

सागर। सागर जिले में पुलिस विभाग की अनूठी पहल देखने को मिली है। दरअसल शहर के मोतीनगर थाने में एक गर्भवती महिला आरक्षक पदस्थ थी, लेकिन गोद भराई के लिए उसे छुट्टी नहीं मिल रही थी। महिला पुलिसकर्मी का नाम अपर्णा कटारे है। जब अपर्णा को छुट्टी नहीं मिली तो स्टॉफ ने थाने में ही हिन्दू रीति रिवाज के साथ गोद भराई की रस्म पूरी कराई है। बताया जा रहा है कि अपर्णा की गोद भराई रस्म के लिए थाने की महिला सेल को फूलों और गुब्बारों से सजाया गया था। वहीं पंडित को बुलाकर वैदिक मंत्रोच्चार व पूजा-पाठ साथ गोद भराई की रस्म अदायगी कराई। इस दौरान स्टॉप की सभी महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद थीं।

अर्पणा कटारे की गोद भराई की रस्म की थाने में चर्चा चल रही थी। एक महिला सब इंस्पेक्टर आसिमा गौतम ने बताया कि सभी स्टाफ ने तय किया कि इस खुशी के मौके पर सभी थाने वाले शामिल हों। सहमति बनने के बाद गोद भराई रस्म की की तैयारियां शुरू हुई। सबसे पहले फूलों और गुब्बारों से महिला हेल्प डेस्क के कमरे को सजाया गया। इसके बाद स्टॉफ ने उत्साह के साथ गोद भराई की रस्म में लगने वाली सामग्री को बुलवाया गया। इतना ही नहीं, इसके लिए एक पंडित अशोक महाराज को बुलाया। जिन्होंने हिन्दू रीति रिवाज से गोद भराई की रस्म पूरी कराई। सभी ने इसमें भागेदारी की। उनका भाई भी इस मौके पर शामिल हुआ।

अपर्णा कटारे की पिछले साल हुई थी शादी
मिली जानकारी के अनुसार मोतीनगर थाना में पदस्थ महिला आरक्षक अर्पणा कटारे शर्मा का पिछले साल भोपाल निवासी प्रखर शर्मा से विवाह हुआ था। उनका मायका टीकमगढ़ के बड़ागांव में है। वे गर्भवती हैं और प्रसव के लिए काफी कम समय बचा है। सामाजिक रीति-रिवाजों में गर्भवती महिला की परिवार में गोद भराई की रस्म पूरी कराई जाती है, लेकिन फरवरी-मार्च महीनों कई कारणों के चलते उन्हें अवकाश नहीं मिल पाया। जिसकी वजह से उनकी गोद भराई की रस्म नहीं हो पाई, जिस कारण वे उदास थीं। वे अपने भाई के साथ सागर में रह रही हैं। उनके साथ पदस्थ महिला सब इंस्पेक्टर सहित अन्य स्टाफ को गोद भराई की रस्म न हो पाने और अर्पणा की उदासी की जानकारी लगी तो उन्होंने साथी स्टाफ से चर्चा की थी।

स्टाफ ने निभाई परिवार की भूमिका
थाने में पदस्थ महिला आरक्षक घर नहीं जा पा रहीं थी। साथी स्टाफ से आसिमा गौतम ने इसकी जानकारी सबको दी तो तय किया गया कि अर्पणा कटारे की गोद भराई की रस्म थाने की महिला सेल में कराई जाए। वे परिजन से दूर हैं तो उन्हें परिजन की कमी महसूस न हो, इसको लेकर सारे स्टाफ ने पारिवारिक सदस्य की तरह गोद भरकर रस्म निभाई है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button