ताज़ा ख़बर

कांगड़ा में कुदरत का कहर: रेस्क्यू टीम को मिले पंजाबी सिंगर सहित 6 लोगों के शव

ताजा खबर : कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पिछले दिन हुई मूसलाधार बारिश ने खूब तबाही मचाई है। यहां पर अब भी शवों के मिलने का सिलिसिला जारी है। पंजाबी सिंगर मनमीत सिंह समेत छह लोगों के शवों को रेस्क्यू टीम ने बरामद किया है। बता दें कि पहाड़ी इलाकों में पिछले तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है जिसके कारण वहां के रहवासियों का जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

बताया जा रहा है कि जिन 6 लोगों के शव बरामद किए गए हैं उनमें पंजाबी सिंगर मनमीत सिंह, एक महिला, एक बच्चे का शव शामिल है। जबकि जो अन्य लोग इस दौरान गायब हुए थे उन्हें भी अब मृत माना जा रहा है। पंजाब के अमृतसर जिले के रहने वाले मनमीत सिंह अपने भाई समेत कुल पांच लोगों के साथ धर्मशाला घूमने के लिए आए थे। रविवार को वह कारेरी झील घूमने के लिए गए थे, लेकिन तभी हिमाचल प्रदेश में जोरदार बारिश शुरू हो गई ऐसे में उन्हें वहां पर ही रुकना पड़ा।





माना जा रहा है कि सोमवार को तेज बारिश में मनमीत सिंह और उनके साथी बह गए थे। पुलिस के मुताबिक, मनमीत सिंह और उनके साथी सोमवार को गायब हुए थे जबकि मंगलवार को उनके शव मिल गए हैं। इनके अलावा एक 19 साल की लड़की जो पास के इलाके से ही गायब थी, उसका भी शव मिला है।

बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों का बुरा हाल
आपको बता दें कि पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण हाल बेहाल है। उत्तराखंड हो या फिर हिमाचल प्रदेश हर जगह बारिश के कारण जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कांगड़ा के पास बारिश के कारण भू-स्खलन हुआ और कई सड़कें जाम हो गईं, जिसके कारण सैकड़ों लोग यहां पर फंस गए हैं।

WebKhabar

2009 से लगातार जारी समाचार पोर्टल webkhabar.com अपनी विशिष्ट तथ्यात्मक खबरों और विश्लेषण के लिए अपने पाठकों के बीच जाना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Gmail पर सिग्नेचर क्यों करते हैं सेट? आप भी जानिए श्वेता तिवारी की बेटी का फिर दिखा हसीन अंदाज, आप भी देखकर हो जाएंगे हैरान बी टाउन की इन एक्ट्रेस ने शादी के बाद आखिर क्यों नहीं बदला सरनेम? मोदी सरकार की इन योजनाओं से आम लोगों को हुआ सीधा लाभ! IIFA 2023 में शामिल होने अबू धाबी पहुंचे ये पॉपुलर सितारे, देखिए