गैजेट्स

Redmi ने Laptop में की धमाकेदार एंट्री,RedmiBook 15 Pro और E-Learning Edition लैपटॉप लॉन्च

Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने भारत में अपनी पहली लैपटॉप सीरीज लॉन्च कर दी है। रेडमी ने भारत में RedmiBook 15 Pro और RedmiBook 15 E-Learning Edition लैपटॉप भारतीय मार्केट में पेश किए हैं। बता दें की Redmi ने अपने पहले लैपटॉप को दो साल पहले चीन में लॉन्च किया था। नई लैपटॉप सीरीज को Xiaomi Mi Notebook रेंज के नीचे रखा गया है।  यह सीरीज वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन क्लासिस को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया गया है। RedmiBook 15 Pro लैपटॉप कंपनी का महंगा लैपटॉप है जो Intel 11th gen Core i5 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। वहीं RedmiBook 15 E-Learning को कंपनी ने Intel Core i3 के साथ पेश किया है। आइए जानते हैं कीमत और बाकी फीचर्स…

RedmiBook 15 Pro स्पेसिफिकेशन्स (Specifications)
RedmiBook 15 Pro लैपटॉप में कंपनी ने 15.6-इंच का FHD डिस्प्ले दिया है जिसमें बैजल काफी कम हैं। यह लैपटॉप 11th Gen Intel Core i5 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही ग्राफिक्स के लिए इस लैपटॉप में Iris Xe ग्राफिक्स दिया गया है। रेडमी के इस लैपटॉप को कंपनी ने 8GB DDR4 3200MHz RAM, और 512GB NVMe SSD स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। रेडमी का यह लैपटॉप Windows 10 Home OS पर रन करता है, जिसके साथ MS Office Home और Student edition 2019 दिया गया है। रेडमी का दावा है कि यह लैपटॉप मात्र 13.3 सेकेंड में बूट हो जाता है। इसके साथ ही RedmiBook 15 Pro लैपटॉप में 2W के दो स्पीकर दिए हैं। लैटपॉप में 3.5mm ऑडियो जैक, SD कार्ड स्लॉट, USB 2.0, LAN, HDMI, दो USB 3.2 और चार्जिंग पोर्ट दिए गए हैं। इस लैपटॉप में Mi Smart दिया गया है जिसकी मदद से लैपटॉप से स्मार्टफोन में आसानी से फाइल ट्रांसफ़र किए जा सकते हैं।

RedmiBook 15 Pro लैपटॉप में कंपनी ने Wi-Fi 5 और Bluetooth 5.0 दिया है। इसके साथ ही RedmiBook 15 Pro लैपटॉप में 46Whr की बैटरी दी है। सिंगल चार्ज में यह लैपटॉप 10 घंटे तक का बैकअप ऑफर करता है। लैपटॉप के साथ कंपनी 65W का फास्ट चार्ज ऑफर करती है। इस लैपटॉप में 100 cm का स्क्वायर ट्रैकपैड मिलता है।

RedmiBook 15 E-Learning Edition स्पेसिफिकेशन्स (Specifications)
RedmiBook 15 E-Learning edition में भी शाओमी ने 15.6-इंच का FHD रेजलूशन वाला डिस्प्ले दिया है। शाओमी के इस लैपटॉप को कंपनी ने लेटेस्ट 1th Gen Intel Core i3 प्रोसेसर के साथ पेश किया है। रेडमी के इस लैपटॉप को 8GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज और 512GB SSD स्टोरेज के ऑप्शन में पेश किया है। यह लैपटॉप भी Windows 10 Home OS पर रन करता है। इसके साथ भी कंपनी MS Office Home और Student Edition 2019 फ्री ऑफर कर रही है। शाओमी का दावा है कि यह लैपटॉप सिंगल चार्ज के दौरान करीब दस घंटे का बैकअप ऑफर करता है। RedmiBook 15 Pro और RedmiBook 15 E-Learning edition दोनों लैपटॉप को Windows 11 पर अपग्रेड किया जा सकता है

क्या है इसकी कीमत और कैसे मिलेगा डिस्काउंट
Redmibook Pro ग्राहकों को अपने फीचर्स, कीमत और आकर्षक डिस्काउंट की वजह से आकर्षित कर रहा है। भारत में इसकी कीमत 49,999 रूपये है। वहीं RedmiBook e-Learning Edition के 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 44,999 रूपये है और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 41,999 रूपये रखी गई हैं। अगर आप HDFC बैंक कार्ड से RedmiBook Pro को परचेज करते हैं, तो इससे आप 3,500 रूपये का डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप इससे रेडमीबुक ई-लर्निंग एडिशन लेते हैं तो इसमें आपको पूरे 2500 रूपये का डिस्काउंट मिलता है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button