नशामुक्ति अभियान में निकले रतलाम के दिग्यांग किशोर, लोगों को ऐसे कर रहे जागरुक
किशोर अपनी 3 पहिया गाड़ी को नशामुक्ति रथ के रूप में तैयार किया है। इसके माध्यम से वह सेक्टर के लगभग सभी गांवों में जाकर प्रचार-प्रसार करते हैं। उन्होंने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के साथ ही नशा ना करने की शपथ भी दिलवाने का कार्य किया है।

रतलाम। मन में कुछ कर गुजरने की इच्छा शक्ति हो तो फिर उसे कोई नहीं रोक सकता। ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है रतलाम के दिव्यांग किशोर सिंह डोडिया के साथ। किशोर रतलाम जिला मुख्यालय से 100 किमी दूर आलोट विकासखंड के ग्राम नारायणी के रहने वाले हैं। वह 60 फीसदी दिव्यांग है। इसके बावजूद किशोर नशामुक्ति अभियान में अपनी क्षमता का दर्शन करा रहे हैं।
किशोर अपनी 3 पहिया गाड़ी को नशामुक्ति रथ के रूप में तैयार किया है। इसके माध्यम से वह सेक्टर के लगभग सभी गांवों में जाकर प्रचार-प्रसार करते हैं। उन्होंने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के साथ ही नशा ना करने की शपथ भी दिलवाने का कार्य किया है। इतना ही नहीं वह नशामुक्ति के खिलाफ लोगों को जागरुक करने के लिए लगातार अपने अभियान में जुटे हुए हैं। उनकी इस इच्छा शक्ति की आम से लेकर खास तक प्रशंसा भी कर रहे हैं।
शिवराज के मंत्री ने किशोर की प्रशंसा
शिवराज सरकार में मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने दिव्यांग नशामुक्ति प्रचारक की प्रशंसा करते हुए उनकी पहल को सराहा है। उन्होंने उनके जज्बे को सलाम करते हुए, दूसरों को भी उनसे प्रेरणा लेने कहा है। बता दें कि किशोर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद से भी जुड़े हैं और उसके माध्यम से सतत अभियान में सक्रिय हैं। उनके वाहन में अभियान संबंधी प्रचार सामग्री रखी रहतो है, जिसमें प्रेरक संदेश ‘कुछ पल का नशा, सारी उम्र की सजा’ अंकित है।