मनोरंजन

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में एक बार फिर साथ नजर आएगी रणवीर-आलिया की जोड़ी

फिल्मकार करन जौहर (Karan Johar) ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है। करण जौहर ने पांच साल बाद एक लव स्टोरी के साथ फीचर फिल्म निर्देशन में अपनी वापसी की घोषणा की। करण की अगली फिल्म का नाम है ‘ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। करण जौहर खुद इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे। करण ने एक पोस्ट शेयर कर इस बात का भी खुलासा किया है। करन ने एक वीडियो शेयर कर लिखा- अपने पसंदीदा लोगों के सामने कैमरे के पीछे जाने के लिए रोमांचित हूं! रॉकी और रानी की प्रेम कहानी पेश करते हुए बेहद खुशी हो रही है।

रणवीर-आलिया की जोड़ी
फिल्म ‘रॉकी ​​और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) में एक बार फिर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी नजर आएगी। कुछ देर पहले ही करण जौहर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए इसकी घोषणा की है। पोस्ट शेयर कर उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि इसमें रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) होंगे।

रणवीर और आलिया ने दी स्टार कास्ट की जानकारी
आलिया और रणवीर के अलावा इस फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी होंगी, जो कि फिल्म महत्वपूर्ण रोल में नजर आएंगे। आलिया और रणवीर ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर फिल्म की बाकि स्टार कास्ट की जानकारी दी। रणवीर ने एक वीडियो पोस्ट कर कहा है, ‘परिवार से मिलिए’, हिंदी सिनेमा के इन दिग्गजों- धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आज़मी के साथ स्क्रीन साझा करना काफी प्रेरणादायक रहेगा।

2022 में आएगी फिल्म
फिल्म मेकर करण जौहर ने इस प्रोजेक्ट की जानकारी ट्विटर पर दी है। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए बताया है कि ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ प्रेजेंट कर रहे हैं। इसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में होंगे। इशिता मोइत्रा, शशांक खैतान और सुमित रॉय ने इसे लिखा है। ये फिल्म 2022 में थिएटर पर आएगी।

करण जौहर ने शेयर किया वीडियो
करण जौहर ने इसकी अनाउंसमेंट करते हुए लिखा-  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी प्रेजेंट कर रहे हैं। इसमें रणवीर सिंह और आलिया भट लीड रोल में होंगे।  इशिता मोइत्रा, शशांक खैतान और सुमित रॉय ने इसे लिखा है. 2022 में ये अनोखी कहानी थिएटर में रिलीज होगी।

जया-शबाना संग रोमांस करते नजर आएंगे धर्मेंद्र
दिलचस्प बात यह है कि इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा तीन दिग्गज कलाकारों यानी धर्मेंद्र (Dharmendra), जया बच्चन (Jaya Bachchan) और शबाना आजमी (Shabana Azmi) के बीच लव ट्रायएंगल देखने को मिलेगा। फिल्म में 85 साल के धर्मेंद्र जया बच्चन और शबाना आजमी के साथ रोमांस करते नजर आएंगे।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button