मनोरंजन

राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस,कुंद्रा केस में भोपाल की रहने वाली गहना का नाम भी है शामिल

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को बीती रात गिरफ्तार के बाद मंगलवार को दिन में करीब 1 बजे कोर्ट में पेश किया गया था । कोर्ट ने आरोपी को 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। आरोप है कि राज कुंद्रा अश्लील फिल्मों का कारोबार करते हैं। पुलिस का कहना है कि राज कुंद्रा गंदी फिल्में बनाते थे और उन्हें ऐप पर रिलीज करते थे। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद अब एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ का बयान सामने आया है। उन्होंने अपने बयान में मु्ंबई पुलिस को गहराई से जांच करने के लिए कहा है। वे अपने बयान में पोर्नोग्राफी से जुड़े हाई-प्रोफाइल लोगों के बारे में बात कर रही हैं। गहना ने अपने स्टेटमेंट में कहा, ‘कानून अपना काम करेगा. हमें मुंबई पुलिस पर पूरा भरोसा है, लेकिन उन्हें इरोटिक या बोल्ड कन्टेंट के साथ पोर्न को नहीं मिलाना चाहिए. हमने हमेशा कहा है कि मुंबई पुलिस दुनिया की सबसे अच्छी फोर्स है। आखिर में कोर्ट ही तय करेगा कि असली अपराधी कौन हैं और गिरफ्तार हुए आरोपियों में से किनका इस्तेमाल दूसरों ने किया था। ‘

कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन के नाम से जानी जाती है गहना
आपको बता दें कि गहना को कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन के नाम से पहचाना जाता है । फरवरी में गहना वशिष्ठ को मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने इसी ऑनलाइन पोर्नोग्राफी के मामले में मड आईलैंड से गिरफ्तार किया था। गहना ‘मिस एशिया बिकिनी विनर’ रह चुकी हैं। वे ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज ‘गंदी बात’ में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा, उन्होंने हिन्दी और तेलुगु फिल्मों और विज्ञापनों में भी काम किया है। गहना वशिष्ठ लगभग पाँच महीने जेल में रही थी , जेल में गहना को दिल का दौरा भी पड़ा था , फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं। गहना वशिष्ठ का असली नाम वन्दना तिवारी है और वो भोपाल की रहने वाली है । गहना ने भोपाल के आल सेंट कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की है। पढाई पूरी करने के बाद वो मुम्बई चली गई थी ।

भोपाल से ताल्लुक रखती हैं गहना
गहना वशिष्ठ मूलत: भोपाल से ताल्लुक रखती हैं। आरोप है कि एक्ट्रेस को काम का लालच देकर पोर्न वीडियो शूट करवाती थीं। गहना अपने मड आइलैंड स्थित घर पर पोर्न वीडियो शूट कराती थीं। हालांकि अभी वे जमानत पर हैं। गहना सबसे पहले तिरंगे को बिकिनी बनाकर पहनने के बाद विवाद में आई थीं। तब कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनकी पिटाई कर दी थी। जब मीडिया में काफी किरकिरी हुई, तब गहना ने स्वीकार किया था कि वो शूट उन्होंने यूं ही अपने एक दोस्त के कहने पर कराया था। लेकिन गहना का कहना था कि उनका लैपटॉप दोस्त के पास रह गया था। तिरंगे वाला फोटो उसी दौरान लीक किया गया होगा। इस मामले में गहना पर पत्थरों से हमला भी हुआ था। इसके बाद उन्होंने कहा था कि नासमझी में उन्होंने तिरंगे का अपमान कर दिया था। उन्होंने माफी भी मांग ली थी। करीब 22 साल की गहना काफी संघर्षों के बावजूद बी ग्रेड फिल्मों गुदगुदी जिंदगी, सरफरोशी, फिल्मी दुनिया में छोटे-मोटे रोल हासिल कर पाई थी। फिर उन्होंने विवादों के जरिये चर्चाएं बंटोरीं।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button