हेल्थ

मुनक्का है सेहत के लिए वरदान, इम्यूनिटी भी होती है बूस्ट

कोरोना काल (Corona era) में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए (To boost immunity in Corona period ) आप मुनक्का का सेवन (Intake of dry grapes) भी कर सकते हैं दिखने में छोटी मुनक्का बहुत ही गुणकारी है। मुनक्का को सेहत का खजाना कहा जाता है इसके सेवन से शरीर से कई प्रकार के रोग भी खत्म हो जाते हैं। इसे बड़ी दाख (रेजिन) के नाम से भी जाना जाता है। साधारण दाख और मुनक्का में इतना फर्क है कि यह बीज वाली होती है और छोटी दाख से अधिक गुणकारी होती है। आयुर्वेद में मुनक्का को गले संबंधी रोगों की सर्वश्रेष्ठ औषधि माना गया है। पोषक तत्वों की बात करें तो 79 कैलोरी होती है. आइये जानते हैं कि मुनक्का आपकी सेहत के लिए किस तरह से फायदेमंद है।

मुनक्के के सेवन से होने वाले फायदे (Benefits of consuming raisins)

इम्यूनिटी और एनर्जी बढ़ाता है (Increases immunity and energy)
मुनक्का का रोज़ाना सेवन करने से इम्यूनिटी और एनर्जी बढ़ती है। इसको दूध में भिगोकर खाने से सेहत को इसके फायदे और भी ज्यादा मिलते हैं। इससे शरीर को एनर्जी मिलती है और वीकनेस (Weakness) दूर होती है।

कब्ज को दूर करता है (Relieves constipation)
मुनक्का का सेवन करने से कब्ज़ दूर होता है और गैस, अपच जैसी दिक्कतों से निजात मिलती है। इसमें मौजूद फाइबर(Fiber) पाचन क्रिया (digestion process) को सही तरह से काम करने में मदद करता है।

हड्डियां मजबूत करता है (Strengthens bones)
समय के साथ हड्डियां भी कमजोर होने लगती हैं और ऐसा कैल्शियम (Calcium) की कमी के कारण होता है। मुनक्के में कैल्शियम भरपूर होता है, साथ ही इसमें बोरान नामक तत्व(Element called boron) भी पाया जाता है जो हड्डियों तक कैल्शियम को पंहुचाने का काम करता है। लंबे समय तक हड्डियों को मजबूत रखना चाहते हैं तो रोजाना मुनक्के का सेवन जरूर करें। महिलाओं को तो हर हाल में मुनक्का खाना चाहिए।

कमजोरी दूर करता है (Removes weakness)
जिन लोगों को बहुत ज्यादा थकान या कमजोरी की शिकायत होती है, उन्हें रोज मुनक्के का सेवन करना चाहिए. ये शरीर को मजबूती देता है और कमजोरी दूर भगाता है।

एनीमिया को दूर करता है (Relieves anemia)
रोज़ आठ-दस मुनक्का खाने से शरीर में खून की कमी दूर होती है। इसमें काफी मात्रा में आयरन (Iron) पाया जाता है जो एनीमिया को दूर करने और खून को बढ़ाने में मदद करता है।

आंखों की रौशनी बढ़ाता है (Eyesight increases)
रोज़ाना मुनक्का खाने से आंखों की रौशनी तो बढ़ती ही है। साथ ही इसके सेवन से मोतियाबिंद (cataracts) होने का खतरा भी कम होता है। इसमें विटामिन ए और बीटा केरोटीन(Beta carotene) भी पाया जाता है जो आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता ह।

वजन बढ़ाने में मददगार (Helpful in weight gain)
शारीरिक रूप से कमजोर लोगों के लिए मुनक्का काफी फायदेमंद होता है। ऐसे लोगों को एक गिलास भैंस के दूध में 5 से 6 मुनक्का डालकर अच्छे से उबाल लें, इसके बाद सेवन करें। ऐसे लोगों को प्रतिदिन सोने से पहले सेवन करना चाहिए. मुनक्का वजन बढ़ाने का काम करता है. शारीरिक कमजोरी को भी दूर करता है। अगर आपका ब्लड प्रेशर हाई रहता है तो मुनक्के की डोज़ अपने डॉक्टर से पूछ कर लें।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button