ताज़ा ख़बर

कतर एयरवेज की फ्लाइट में बम होने की सूचना,यात्री के शोर मचाने पर उड़ान भरने से रोकी गई फ्लाइट

कोलकाता से दोहा जाने वाली कतर एयरवेज की फ्लाइट में बम होने की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। दरअसल प्लेन में सवार एक यात्री ने प्लेन में बम होने का दावा किया।

कोलकाता : कोलकाता से दोहा जाने वाली कतर एयरवेज की फ्लाइट में बम होने की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। दरअसल प्लेन में सवार एक यात्री ने प्लेन में बम होने का दावा किया। जिसके बाद प्लेन में अफरा-तफरी मच गई। वहीं यात्री के शोर मचाने के बाद फ्लाइट संख्या QR 541 को उड़ान भरने से रोक दिया गया। कथित तौर पर कतर एयरवेज की फ्लाइट में सवार एक यात्री ने  विमान के अंदर बम होने के बारे में चिल्लाना शुरू कर दिया। क्रू ने तुरंत इसकी सूचना CISF  को दी। जिसके बाद तुरंत सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और BDDS को सूचित किया गया है।

यात्री के पिता ने मानसिक रूप से बीमार होने की कही बात

वहीं जानकारी के बाद BDDS ने खोजी कुत्ते की मदद से विमान की तलाशी ली। पूछताछ के दौरान उस व्यक्ति ने दावा किया कि उसे किसी ने विमान के अंदर बम के बारे में बताया था। सूचना देने वाले के पिता ने CISF से दावा किया कि उनका बेटा मानसिक समस्या से जूझ रहा है। उन्होंने इसके लिए जरूरी दस्तावेज भी पेश किए। फिलहाल, फ्लाइट अभी कोलकाता एयरपोर्ट पर रोकी गई है।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”false” date=”false” archive_link=”false” archive_link_label=”https://www.webkhabar.com/” circle_size=”150″ sharp_corners=”true” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”5″ order=”DESC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button