ताज़ा ख़बर

पुष्कर सिंह धामी बनें उत्तराखंड की सीएम, पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, योगी भी हुए शपथ ग्रहण समारोह में शामिल

देहरादून – उत्तराखंड की मुख्यमंत्री पद की शपथ पुष्कर सिंह धामी ने ले ली है। वे दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनें हैं। उन्हें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने  मुख्यमंत्री पद की शप​थ दिलाई। पुष्कर सिंह धामी का शपथ ग्रहण समारोह देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित हुआ जिसमें  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे। धामी के उनके साथ कई कैबिनेट के मंत्री भी शपथ ले रहे हैं। मुख्यमंत्री पद शपथ लेते ही पुष्कर राज्य के 12वें मुख्यमंत्री बन गए। व पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण में अमित शाह और योगी आदित्यनाथ पहुंचे हैं।

पार्टी पर है धामी की मजबूत पकड़

16 सितंबर 1975 को पिथौरागढ़ के तुंडी गांव में जन्मे पुष्कर सिंह धामी की उत्तराखंड राज्य में मजबूत पकड़ है। इसके साथ ही पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के भी करीबी हैं। धामी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भी करीबी माने जाते हैं। जब उत्तराखंड अलग राज्य बना था, तब पुष्कर सिंह धामी भारतीय जनता युवा मोर्चा के राज्य के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। ऐसे में उनकी पार्टीे नेताओं पकड़ अन्य नेताओं की अपेक्षा ज्यादा मजबूत है और वे राज्य की जरुरत को बेहतर तरीके से समझते है। क्योंकि भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रहते समय उन्होंने कई बार पूरे उत्तराखंड का दौरा किया था।

कांग्रेस के कापड़ी ने हराया है 6 हजार वोटों से

बता दें कि पुष्कर सिंह धामी 2012 में पहली बार खटीमा सीट से विधायक बने। उन्होंने तब कांग्रेस के देवेंद्र चंद को करीब 5 हजार वोटों से अंतर से हराया था। 2017 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में धामी ने खटीमा से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। इस बार उन्होंने कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी को 3 हजार से कम अंतर से हराया। वह उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री बने। इस बार भुवन चन्द्र कापड़ी ने उन्हें 6000 वोटों से हरा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button