हेल्थ

बैंगनी रंग के फल और सब्जियां सेहत के लिए है फायदेमंद

फल और सब्जियां सेहत का खजाना हैं।कहा जाता है कि हेल्दी रहने के लिए अलग-अलग रंगों की सब्जियां और फल खाना चाहिए। इनसे आपको भरपूर एंटीऑक्सीडेंट सहित अन्य पोषक तत्व मिलते हैं। हमने हरे रंग की सब्जियों और लाल फलों के फायदे बहुत सुने हैं। लेकिन क्या आपने कभी बैंगनी (purple) रंग की सब्जी और फलों के फायदों के बारे में जाना है।लोग इसका सेवन रंग की वजह से नहीं बल्कि इनके स्वाद और हैल्थ बेनिफिट्स की वजह से इनका सेवन कर रहे हैं। इससे आप न केवल सेहतमंद रहेंगे। बल्कि बहुत सी भयंकर बीमारियों से बचे रहेंगे।अगर आप अपनी डाइट में कुछ हेल्दी चीजों को जोड़ना चाहते हैं तो बैंगनी (purple) रंग की सब्जियों और फलों को शामिल कर सकते हैं। आज हम यहां आपको पर्पल रंग की सब्जियां और फल खाने से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।

चुकंदर
चुकंदर में विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में पाया जात है। इसलिए इसे वेट लॉस डाइट में भी शामिल किया जा सकता है। वहीं रोजाना एक गिलास चुकंदर का जूस पीने से ब्लड में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है।

पैशन फल
पैशन फल के बारे में शायद ही आपने कभी सुना या देखा होगा। पैशन एक बेल पर पैदा होने वाला फल है। जिसे पैसिफ्लोरा एडुलिस कहा जाता है। क्योंकि इस फल का रंग ऊपर से पर्पल और अंदर से पीला होता है। पैशन फल स्वाद के साथ-साथ आपकी सेहत का भी खूब ख्याल रखता है। इसके सेवन से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है।

बैंगनी गाजर
गाजर का हलवा सभी को पसंद है और इसका स्वाहद भी बेहतरीन है। लेकिन पर्पल गाजर के बारे में बहुत कम लोगों नें सुना होगा। ये पर्पल रंग की गाजर आपकी सेहत का पूरा ध्यान रखती है। इसके सेवन से आपको पाचन संबंधित समस्याओं और स्किन संबंधित रोगों से छुटकारा मिलता है।

अकाई बैरीज़
अकाई बैरीज दक्षिणी मध्य अमेरिका में पाए जाने वाली बैरीज हैं। यह ताड़ के पेड़ पर उगने वाला फल है। अकाई बैरीज को बैरीज मानने पर भी थोड़ा संदेह है क्योंकि यह कुछ जैतून और खुबानी की तरह ही होता है। इन बैरीज का जीवन थोड़ा छोटा होता है जिसकी वजह से ही इसे दूसरे देशों में जूस के रूप में या सूखे पाउडर के रूप में भेजा जाता है। अकाई बैरीज के अंदर ऐसे कई एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद हैं जो आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल में सुधार करते हैं। इसका सेवन स्मूदी और व्यंजनों में किया जा सकता है।

​बैंगनी पत्ता गोभी
आपने अब तक हरी पत्ता गोभी का सेवन किया होगा। लेकिन क्या आपने पर्पल पत्तागोभी के सेवन के बारे में सुना है, हो सकता है कि आपने इसका सेवन पिज्जा या पास्ता कें जरिए किया हो। इसे कुछ लोग लाल पत्तागोभी के नाम से भी जानते हैं।
पर्पल पत्तागोभी केवल अपने रंग की वजह से नहीं बल्कि इसके अंदर मौजदू गुणों की वजह से अधिक प्रसिद्ध है। आपको बता दें कि इसके अंदर विटामिन ए, विटामिन सी और फाइबर जैसे गुण होते हैं, जो आपकी स्किन समेत रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी लाभ पहुंचाते हैं। आप हरी सब्जियों की तरह ही इनका सेवन भी सलाद के तौर पर कर सकते हैं।

​बैंगन
बैंगन का सेवन आप सभी ने जरूर किया होगा और शायद इसके फायदे भी आपको कुछ हद तक पता हों। लेकिन क्या आप जानते हैं बैंगन के अंदर ऐसे कई गुण होते है जो आपके मेटाबॉलिज्म और हड्डियों के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा इसमें मैगनीज, थामाइन, बी 6 और कॉपर भी मौजूद है जो आपके शरीर की कार्य प्रणाली को स्वस्थ रखते हैं।

अंजीर
ये पोटेशियम का एक अच्छा स्रोत है, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद फाइबर से कब्ज़ जैसी समस्या से राहत मिलती है। एंटीऑक्सीडेंट से कैंसर से बचने में मदद मिलती है।

प्लम
इसमें फेनोल यौगिक होता है, जो ब्रेस्ट कैंसर से बचाने में सहायक है। ये विटामिन सी का अच्छा स्रोत है, जिससे आपको आयरन के अवशोषण में मदद मिलती है।

मूली
ये सफ़ेद मूली की तुलना में अधिक सुगंधित होती है। इसमें फाइबर, खनिज, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button