देसी गर्ल के नाम से पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) वाकई में देसी गर्ल हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि खुद उनका अंदाज बयां कर रहा है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपनी अगली सीरीज के लिए स्पेन रवाना हुई हैं। स्पेन के लिए उन्होंने प्राइवेट जेट लिया। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा फ्लाइट में पालथी मारकर बैठी हुईं हैं।
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अब एक इंटरनेशनल सेलिब्रिटी बन चुकी हैं। वे सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। वे अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं इसके साथ ही वे अपने भारतीय पहचान और खान पान को बेहद पसंद करती हैं। हाल ही में प्रियंका का एक देसी अंदाज़ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है । दरअसल, प्रियंका चोपड़ा की एक फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें वो प्लेन के अंदर देसी अंदाज में पालथी मार कर बैठी हैं। प्रियंका की फोटो देख सोशल मीडिया पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक शख्स ने प्रियंका की फोटो देख लिखा- ये तो वाकई में देसी गर्ल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक यह तस्वीर उस वक्त की है जब प्रियंका हॉलीवुड सीरीज सिटाडेल की शूटिंग के लिए अपने को-स्टार्स के साथ स्पेन जा रही थीं। इसमें प्रियंका ब्लैक एंड व्हाइट स्ट्राइप्ड टॉप, बेज कलर की पैंट और ग्रे शेड का ब्लेजर पहनी नजर आईं।
मधु चोपड़ा ने खींची तस्वीर
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने ये तस्वीर खींची है। प्रियंका चोपड़ा की सिटाडेल, ओसी इखिले ने भी प्राइवेट फ्लाइट की रील अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की। इस रील प्रियंका चोपड़ा का डॉग डियाना भी साथ है। प्रियंका हाल ही में ग्लोबल सिटीजन इवेंट में शामिल होने के लिए पैरिस गई थीं। उन्होंने समारोह की मेजबानी की और जिसमें एल्टन जॉन और अन्य कलाकार भी शामिल थे।
प्रियंका की टीम ने साझा की तस्वीर
इस तस्वीर को प्रियंका चोपड़ा की टीम ने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है। तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा ब्लैक और सफेद रंग की स्ट्रिप शर्ट में नजर आ रही हैं। जिसके साथ उन्होंने ढीली पैंट और ब्राउन जैकेट पहनी है। हालांकि इस तस्वीर में उनके कपड़े नहीं बल्कि उनका पोज जो है उसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है। उनकी इस तस्वीर पर प्रशंसकों की अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है।
ग्लोबल सिटीजन इवेंट से प्रियंका की तस्वीरें
प्रियंका ने हाल ही में ग्लोबल सिटीजन लाइव इवेंट में हिस्सा लिया था। पेरिस में आयोजित इस शो में प्रियंका ने शो को होस्ट किया। उन्होंने इवेंट डे से समय निकालकर एफिल टावर के साथ अपनी कुछ सोलो फोटोज भी शेयर की थीं। इनमें प्रियंका प्रबल गुरुंग द्वारा डिजाइन अर्थ थीम्स आउटफिट में कमाल की लग रही थीं।
पाइपलाइन में प्रियंका के ये प्रोजेक्ट्स
एक्ट्रेस के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो इन दिनों प्रियंका सिटाडेल की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा प्रियंका के पास कई हॉलीवुड और बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं। वे हॉलीवुड स्टार कीनू रीव्स के साथ मैट्रिक्स 4, मिंडी केलिंग के साथ एक रोमांटिक कॉमेडी, वेडिंग थीम्स रियलिटी शो, मां आनंद शीला की बायोपिक और फरहान अख्तर की बॉलीवुड मूवी जी ले जरा में काम कर रही हैं।
सोशल मीडिया पर लोगों ने कही ये बात
प्रियंका चोपड़ा की इस तस्वीर पर यूजर खूब प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘इंडिया वाले’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘उनके बैठने का तरीका पसंद आया’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘भारतीय स्टाइल में बैठी हैं, सबसे सहज’। किसी यूजर ने लिखा, ‘ये सबसे सहज तरीका है बैठने का, बहुत खूब प्रियंका चोपड़ा’, आप अभी भी हमारी देसी गर्ल हो’।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एक स्पाई थ्रिलर सीरीज सिटाडेल (Citadel) में नजर आएंगी। इसके अलावा वह बैरी लेविनसन (Barry Levinson) की फिल्म ‘शीला’ में आध्यात्मिक गुरु मां आनंद शीला के रोल में दिखेंगी। प्रियंका चोपड़ा हाल ही पैरिस में हुए ग्लोबल सिटिजन लाइव में हिस्सा लेने पहुंची थीं। उन्होंने इस सेरिमनी को होस्ट किया था।