मनोरंजन

Priyanka ने पति Nick के लिए रखी सरप्राइज बर्थडे पार्टी,सामने आईं जश्न की तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)ने अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) का 29वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर निक समय निकालकर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पास पहुंचे थे . जहां दोनों ने इस खास दिन को सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर दोनों ने लंदन से लॉस एजिलस की यात्रा की और एक शानदार जश्न का आयोजन किया। प्रियंका ने निक जोनस के लिए एक बड़ी सी पार्टी ऑर्गेनाइज की। इस बर्थडे पार्टी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, लेकिन प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और निक जोनस की एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। जिसमें प्रियंका, निक को गले लगाकर किस करती नजर आ रही हैं। तस्वीर में निक और प्रियंका का रोमांटिक अंदाज देखने लायक है। इन दिनो प्रियंका अपने नए शो लेकर काफी व्यस्त चल रही है और इसके लिए वो लंदन में रहकर समय बीता रही हैं लेकिन पति के जन्मदिन को खास मनाने के लिए वो अमेरिका पहुंचीं। उन्होंने निक का जन्मदिन पेंसिल्वेनिया के फार्मिंगटन में मनाया। प्रियंका ने निक के जन्मदिन पर एक प्यारा सा नोट लिखकर अपने दिल की बात कही है।

गोल्फ खेलकर गुजारा दिन
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा दोनों को ही गोल्फ खेलने का काफी शौक है। लिहाजा निक के जन्मदिन पर खास दोस्तों के साथ दोनों गोल्फ पार्क पहुंचे और सुहावने मौसम में खूब गोल्फ खेला। इसकी फोटो प्रियंका और निक के करीबी ने शेयर की है। इस तस्वीर में निक और प्रियंका दोनों का लुक भी काफी लाजवाब है। नेवी ब्लू टीशर्ट और ब्राइट ब्लू पैंट में निक जानस नजर आए तो वहीं प्रियंका व्हाइट टॉप, लाइट ब्लू डेनिम में दिखीं और उन्होंने जैकेट कमर पर बांध रखी है। वहीं इस खास तस्वीर के अलावा निक की केक कटिंग की वीडियो भी इस वक्त खूब वायरल हो रही है। एक वीडियो सामने आई है जो निक के 29वें जन्मदिन की है।

खास है कैप्शन
प्रियंका ने निक के बर्थडे पर प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। प्रियंका ने लिखा,’लव ऑफ माई लाइफ। आई लव यू बेबी। मेरी जिंदगी में होने के लिए थैंक्यू।’ प्रियंका के इस पोस्ट के बाद निक ने भी पत्नी को जन्मदिन की सरप्राइज प्लान करने के लिए धन्यवाद दिया है। निक ने अपने पोस्ट में लिखा,’मुझे मेरे बर्थडे पर इस खास अंदाज में सरप्राइज देने के लिए थैंक्यू। तुम सच में शानदार हो।’ प्रियंका के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसी का नतीजा है कि पोस्ट पर अब तक 16 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

प्रियंका इस समय अपने नये शो सिटेडल (Citadel) की शूटिंग पर काफी व्यस्त चल रही हैं। कर रही हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने वोग मैग्जीन के लिए फोटोशूट कराया है। जो सितंबर महीने की कवर गर्ल बनी हैं। रेड ऑउटफिट में ली गई तस्वीर में प्रियंका काफी गॉर्जियस नजर आईं।इसके अलावा उनके गले का मंगलसूत उनकी खूबसूरती पर और चार-चांद लगा रहा है। उनका यह मंगलसूत्र भी काफी चर्चा में बना हुआ है।

प्रियंका चोपड़ा के अपकमिंग प्रोजेक्ट
वहीं बात करें प्रियंका चोपड़ा के करियर की तो वो अभी अपने कई अपकमिंग प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। इनमें अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज Citadel, Kanu Reeves’s The Matrix Resurrections, Text For You with Celine Dion and Sam Heughan. इसके अलावा प्रियंका बॉलीवुड में भी आलिया और कैटरीन कैफ के साथ ‘जी ले जरा’ फिल्म में काम करेंगी। इस फिल्म का डायरेक्शन फरहान अख्तर करेंगे।

 

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button