प्रियंका की मैनेजर अंजुला आचार्य का जन्मदिन था। ऐसे में प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर में एक शानदार पार्टी का प्लान किया।
लांस एंजिल्स – देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का हर अंदाज निराला होता है। प्रियंका चोपड़ा का नाम उन सेलेब्स में शामिल किया जाता है तो अपने सपोर्टिंग स्टाफ का दिल से ख्याल रखती है। उनकी जरूरतों के साथ उनके लिए सरप्राइज पार्टी भी प्रियंका प्लान करने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। हाल ही में प्रियंका की मैनेजर अंजुला आचार्य का जन्मदिन था। ऐसे में प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर में एक शानदार पार्टी का प्लान किया। इस पार्टी के खासतौर पर मंगवाए गए ढोल की थाप पर तो खुद प्रियंका ही डांस करती हुई नजर आई। देखिए ग्रीन कलर के जम्प सूट में डांस करती हुए प्रियंका चोपड़ा को।
निक जोनस भी रहे मौजूद
अंजुला आचार्य के जन्मदिन के मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट को शेयर करते लिखा था “हैप्पी बर्थडे अंजु मैं तुम्हें बहुत प्यार करती हूँ”। अंजुला के जन्मदिन को खास बनाने के लिए आयोजित की गई इस पार्टी में खुद प्रियंका चोपड़ा केक लेकर आई। जैसे ही प्रियंका ने केक लेकर रूम में एंट्री मारी ठीक वैसे ही ढोल बजने लगा और प्रियंका के साथ अंजुला भांगड़ा करने लगीं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा के साथ निक जोनस भी नजर आ रहे हैं।
गर्ल गैंग ने किया धमाल
इस सरप्राइज पार्टी के लिए प्रियंका ने खासतौर पर अंजुला की खास दोस्तों को इनवाइट किया था। अंजुला ने भी इंस्टाग्राम पर पार्टी की बहुत सारी तस्वीरों को पोस्ट किया है। जिसमें वे प्रियंका और बाकी की गर्ल गैंग साथ में नजर आ रही है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म “सिटाडेल” की शूटिंग की बिजी है। प्रियंका इस फिल्म की शूटिंग की तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा करती रहती है।