मनोरंजन

Priyanka Chopra ‘सिटाडेल’ की शूटिंग के दौरान हुईं घायल,चोट देखकर परेशान हुए फैंस

बॉलीवुड सुपरस्टार और ग्लोबल आइकन बन चुकी एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas)इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ (Citadel) को लेकर चर्चा में हैं। वो इन दिनों ‘सिटाडेल’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। प्रियंका ने कई बार अपने सोशल मीडिया पर इस शूटिंग सेट की तस्वीरें शेयर की हैं। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की तस्वीरे आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है क्योंकि प्रियंका फिल्मों के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनको देखकर फैन्स हैरान रह गए हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका (Priyanka Chopra) के चेहरे पर खुशी की चमक नही बल्कि बहते खून की झलक साफ देखने को मिल रही है। पहली तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, ‘क्या असली और क्या नहीं है।’ वहीं दूसरी तस्वीर में प्रियंका ने कैमरे को जरा और नजदीक कर आइब्रो के बीचोंबीच और गाल पर हुए घाव को दिखाते हुए उसे रियल बताया।

प्रियंका के चेहरे पर लगी चोट?
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों लंदन में अपनी आने वाली नई फिल्म ‘सिटाडेल’ की शूटिंग को लेकर काफी व्यस्त चल रही है। वायरल हो रही तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो इस फिल्म के लिए कितनी मेहनत भी कर रही है। शूंटिग के दौरान जहां प्रियंका (Priyanka Chopra) का चेहरा मिट्टी से सना हुआ दिखाई दे रहा है तो वहीं दूसरी ओर उनके चेहरे से बहता खून साफ नजर आ रहा है। शूट के दौरान उनके चेहरे पर छोटा सा कट लग गया है जिससे तेजी से खून बहने लगा है। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपनी पोस्ट में भी शेयर की है।

प्रियंका ने दिखाए रियल और फेक जख्म:
पहली तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा के माथे पर लगी चोट से ख़ून बहता दिख रहा है। इसके साथ प्रियंका ने लिखा, क्या असली है और क्या नहीं? वहीं दूसरी तस्वीर में प्रियंका ने अपनी आईब्रो का क्लोज़-अप शेयर किया है, जिस पर एक कट का निशान नज़र आ रहा है। प्रियंका ने बताया कि, यह असली चोट है। वहीं, आंख के नीचे एक और चोट का निशान है, जिसे प्रियंका ने फेक यानी फर्जी लिखा है। प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन
प्रियंका की इंस्टा स्टोरीज तेजी से वायरल हो रही हैं। प्रियंका की इन तस्वीरों को फैन पेज तेजी से शेयर कर रहे हैं, वहीं प्रियंका के फैन्स भी एक ओर जहां उनके जज्बे को सलाम कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर उन्हें अपना ख्याल रखने की भी सलाह दे रहे हैं। याद दिला दें कि इससे पहले भी सिटाडेल से जुड़ी तस्वीरें प्रियंका ने शेयर की थीं। बता दें कि सिटाडेल फिल्म में प्रियंका के साथ रिचर्ड मैडन और पेड्रो लिएंड्रो नजर आएंगे।

इस रोल में दिखेंगी प्रियंका:
बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ में एक जासूस की भूमिका में नजर आएंगी। प्रियंका इस सीरीज की काफी समय से लंदन में शूटिंग कर रहीं हैं। वह काफी महीनों से वहां पर हैं। प्रियंका इस सीरीज में ‘गेम्स ऑफ थ्रोन्स’ के स्टार रिचर्ड मैडन और पेड्रो लिएंड्रो के साथ नजर आएंगी। यह अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

Jee Le Zaraa फिल्म में आएंगी नजर:
वहीं अगर प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें, तो प्रियंका जल्द ही फिल्म ‘Jee Le Zara’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के अलावा अभिनेत्री कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसे जोया अख्तर, फरहान अख्तर और रीमा कागती ने लिखा है और रीमा कागती, जोया अख्तर, रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित है। हाल ही में कुछ दिनों पहले इस फिल्म की घोषणा की गई थी।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button