मनोरंजन

Priyanka Chopra ने Nick के साथ समुद्र के बीचों-बीच मनाया नए साल का जश्न ,देखें तस्वीरें

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक पहचान बना चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) अपनी खास तस्वीरों को अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। ऐसे में नए साल के मौके पर प्रियंका ने अपने पति निक के साथ कई तस्वीरें शेयर किए हैं, जिसमें वह समुद्र के बीचों-बीच जमकर मस्ती करती दिख रही हैं।दोनो ने नए साल का जश्न समंदर के बीचो बीच मनाया। प्रियंका ने एक नहीं कई फोटो को शेयर किए हैं। तस्वीरों में प्रियंका अपने पति निक की गोद में लेटी हुई नजर आ रही हैं और निक उनके सिर को चूमते दिख रहे हैं। ये तस्वीर वाकई हैप्पी कपल के रिलेशनशिप सीक्रेट को बयां कर रही है।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की तस्वीरें
प्रियंका चोपड़ा ने नए साल का स्वागत धूमधाम से किया। उन्होंने पति निक जोनास और दोस्तों के साथ एक याच पार्टी करके 2022 में कदम रखा। प्रियंका ने इस दौरान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीर में नेचुरल नजारा देखकर देखने वालों का मन खुश हो सकता है। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी फ्रेंड नताशा पूनावाला के लिए खूब प्यार बरसाया है और उन्हें टैग भी किया है।

कैप्शन में लिखा
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “परिवार के दोस्तों व फ्रेंड्स का शुक्रिया। हम यहां लाइफ को सेलिब्रेट कर रहे हैं। #2022 #happynewyea.” प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर की गई ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। हालांकि प्रियंका कहां छुट्टियां मना रही हैं, इसके बारे में उन्होंने अपनी पोस्ट में नहीं लिखा। उन्होंने लोकेशन को हैवन यानी स्वर्ग लिखकर टैग किया।

प्रियंका और निक इस लुक में दिखे
सामने आई इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा पिंक मैक्सी ड्रेस में निक जोनस की गोदी में सिर रखकर लेती हुईं नजर आ रहीं हैं। इस दोनों में प्रियंका और निक की केमिस्ट्री देखते ही बन रही हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि, निक जोनस ने कलरफुल शर्ट पहन रखा है, जिसमें वो काफी कूल लग रहे हैं। एक अन्य फोटो में प्रियंका ऑरेंज बिकिनी में सनबाथ लेटी हुई नजर आ रही हैं।

2022 में प्रियंका चोपड़ा के कई प्रोजेक्ट
प्रियंका चोपड़ा मैट्रिक्स सीरीज़ की चौथी फिल्म ‘द मैट्रिक्स रीसरेक्शंस’ (The Matrix Resurrections) को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। फिल्म हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस हॉलिवुड फिल्म में प्रियंका सती के किरदार में नजर आई हैं। इसके साथ ही प्रियंका के पास 2022 में आगे बढ़ने के लिए कई प्रोजेक्ट हैं। वह अमेजन प्राइम एक्शन सीरीज़ सिटाडेल में अभिनय करेंगी। वह द एक्टिविस्ट शो में एक होस्ट के रूप में भी अभिनय करने के लिए तैयार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button