मनोरंजन

Priyanka chopra ने इस तरह सेलिब्रेट किया अपने पापा का बर्थडे,शेयर की केक की तस्वीर

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस हमेशा अपने फैशन सेंस को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। उनका फैशन स्टाइल न सिर्फ क्लासी है बल्कि एक्सपेरिमेंटल भी होता है। प्रियंका इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में बिजी है। लेकिन वो सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के लिए वक्त वक्त पर अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने दिवंगत पिता अशोक चोपड़ा का बर्थडे सेलिब्रेट किया है. इसकी झलकियां उन्होंने फैन्स के साथ भी शेयर की। प्रियंका चोपड़ा ने अपने दिवंगत पिता को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है। यह तस्वीर केक की है, जिस पर ‘हैप्पी बर्थडे पापा’ लिखा हुआ देखा जा सकता है। प्रियंका ने इंस्टा स्टोरी में अपनी मां डॉ मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा को भी टैग किया। बता दें अपने दिवंगत पति की जन्मदिन के मौके पर डॉ मधु यानी प्रियंका की मां ने अपने ट्विटर हैंडल पर फैमली एल्बम से कुछ तस्वीरें साझा की है। तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, एक और जन्मदिन!

प्रियंका ने सेलिब्रेट किया पापा का बर्थडे
प्रियंका फिलहाल शूटिंग के लिए यूके में हैं। वो हमेशा से ही अपने पिता के काफी करीब थीं और उनके साथ तस्वीरें भी शेयर करती रहती थीं। हाल ही में उन्होंने अपने पापा के बर्थडे पर एक केक काटते हुए तस्वीर शेयर की। जिसपर लिखा था हैप्पी बर्थडे पापा। वहीं प्रियंका ने इस तस्वीर में अपने भाई और अपनी मां को भी टैग किया।

साल 20213 में हुआ था प्रियंका के पिता का निधन
बता दें कि उनके पिता का निधन 10 जून 2013 को मुंबई में हुआ था। वो डॉक्टर थे और इंडियन आर्मी से 1997 में रिटायर्ड थे।प्रियंका अपने पिता के बेहद करीब थीं । प्रियंका ने अपने हाथ पर ‘डैडीज लिल गर्ल’ का एक टैटू भी बनवा रखा है। कई बार प्रियंका के पिता उनके साथ अवार्ड फंक्शंस में शामिल होते थे।  वहीं इससे पहले प्रियंका ने अपनी एक सेल्फी फैन्स के साथ शेयर की थी। जिसपर एक यूजर ने लिखा, ‘परफेक्शन’, दूसरे ने लिखा, ‘बिल्कुल स्टनिंग’। इस फोटो पर उनके पति निक जोनास ने भी कमेंट किया और रेड हार्ट्स बनाए।

इस फिल्म में दिखेंगी प्रियंका
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका को आखिरी बार आदर्श गौरव और राजकुमार राव के साथ द व्हाइट टाइगर में देखा गया था। इन दिनों वो आगामी प्रोजेक्ट सिटाडेल की शूटिंग कर रही हैं। प्रियंका के पास टेक्स्ट फॉर यू और मैट्रिक्स भी पाइपलाइन में है। हाल ही में, फरहान अख्तर ने आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ के साथ अपने अगले निर्देशन जी ले जरा की भी घोषणा की है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button