मध्यप्रदेश

मानसून पर भविष्यवाणी: मप्र में इस बार 17-20 जून तक आ सकता है मानसून

भोपाल। इस बार मध्यप्रदेश (MP)  में मानसून (Monsoon) 17-20 जून तक दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग (weather department) ने कहा है कि मानसून रविवार को केरल (Kerala) के तट पर पहुंचेगा, जिसका असर प्रदेश के मानसून पर भी पड़ेगा। इसके बाद मप्र आने में 15 दिन का समय लगता है।

मौसम विभाग का कहना है कि पिछले दिनों आया ताउते तूफान (Toute storm) मानसून के लिए अनुकूल रहा। उसके बाद बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में उठे यास तूफान (Yass storm) के कारण भी मानसून लाने वाला सिस्टम सक्रिय हो रहा है। जिसके कारण मानसून के तय समय पर प्रदेश पहुंचने के आसार हैं।

गौरतलब है कि 10 सालों में मध्य प्रदेश और भोपाल में मानसून के आने का ट्रेंड भीअच्छा रहा है। इन 10 सालों में सिर्फ दो बार 2012 और 2014 में ही मानसून जुलाई के पहले हफ्ते में पहुंचा था। 2013 में मानसून ने जल्दी दस्तक दी थी, तो वहीं बाकी 7 सालों में मानसून ने ज्यादा इंतजार नही कराया।

बूंदाबांदी के बाद उमस से बढ़ाई परेशान

प्रदेश में चक्रवात (cyclone) के असर से कई हिस्से पर तेज हवाओं और हल्की बूंदाबांदी हुई। लेकिन इसके बावजूद के बाद भी लोग उमस से से परेशान है। जिला रायसेन सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां 43 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। खंडवा में 41.5 डिग्री, खरगोन में 41.2 डिग्री, राजगढ़ में 40.7 डिग्री, रतलाम में 40.4 डिग्री, शाजापुर में 41 डिग्री, श्योपुर-शिवपुरी में 42 डिग्री, उज्जैन में 40 डिग्री, मंडला में 40.7 डिग्री, सागर में 40.5 डिग्री, सिवनी में 40 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button