ताज़ा ख़बर

दिग्विजय सिंह के बयान से उठा सियासी बवंडर, कांग्रेस ने खुद को किया मुद्दे से अलग

सोमवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने एक बयान दिया था। इस बयान से सियासी गलियारों में वार-पलटवार की आंधी आ गई है।

ताजा खबर : सोमवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने एक बयान दिया था। इस बयान से सियासी गलियारों में वार-पलटवार की आंधी आ गई है। कांग्रेस के दिग्गज नेता के इस बयान की बीजेपी ने निंदा की है। तो वहीं कांग्रेस ने इस बयान से खुद को अलग कर लिया है। वहीं इस पूरे बवाल के बाद खुद दिग्विजय सिंह भी बदले-बदले से नजर आ रहे है। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों के लिए उनके मन में बहुत सम्मान है। साथ ही वे जयराम रमेश से इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे।

सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर साधा था निशाना

दरअसल दिग्विजय सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर कहा था कि सरकार ने इसका कोई प्रमाण नहीं दिया है और सरकार झूठ के पुलिंदे पर ही चल रही है। जम्मू-कश्मीर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, कि “वे (केंद्र) सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते हैं और उन्होंने इतने लोगों को मारा है, लेकिन इसका कोई सबूत नहीं है। केंद्र झूठ के सहारे शासन कर रहा है। मैं आपको बताना चाहता हूं कि यह देश हम सभी का है।”

संसद में नहीं दी जानकारी’

यह आरोप लगाते हुए कि पुलवामा आतंकवाद का केंद्र बन गया है। दिग्विजय सिंह ने कहा, “इलाके में हर कार की जांच की जाती है। उस विशेष दिन स्कॉर्पियो कार की जांच क्यों नहीं की गई? एक वाहन गलत दिशा से आता है। इसकी जांच क्यों नहीं की गई? हमारे सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए। अब तक घटना से संबंधित जानकारी संसद में नहीं दी गई और न ही लोगों को इसकी जानकारी है।”

सफाई पर इनकार! 

मंगलवार को जब जयराम रमेश से दिग्विजय के बयान को लेकर सवाल किया गया… तो उन्होंने इससे साफ इनकार कर दिया। जयराम रमेश ने कहा, “इसके बारे में मैंने कल ट्वीट कर बिल्कुल साफ बताया था कि इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी का क्या रवैया है और इस पर मैं कुछ नहीं बोलूंगा।”

कांग्रेस ने किया किनारा

गौरतलब है कि सोमवार को दिग्विजय सिंह के बयान पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने ट्विटर पर कहा, “वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा व्यक्त किए गए विचार उनके अपने हैं। यूपीए सरकार ने भी 2014 से पहले सर्जिकल स्ट्राइक किए थे। कांग्रेस ने राष्ट्रीय हित में हर तरह की सैन्य कार्रवाई का समर्थन किया है और समर्थन करना जारी रखेगी।”

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button