अन्य खबरेंताज़ा ख़बर

पीएम मोदी की होगी युवा कैबिनेट, 27 ओबीसी, 11 महिलाएं, 5 अल्पसंख्यक को जगह

ताजा खबर: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की कैबिनेट (Cabinet) में युवाओं को मौका दिया जा रहा है। मोदी के दूसरे कार्यकाल का पहला कैबिनेट विस्तार हो रहा है, जिसमें कुछ मंत्रियों के प्रमोशन और कुछ को कैबिनेट से बाहर करने की चर्चाएं हैं।

मोदी के मंत्रिपरिषद में आज शाम 6 बजे फेरबदल के बाद नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण होना है। कहा जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनावों (assembly elections) और जातिगत समीकरण (caste equation) समेत अन्य बातों को ध्यान में रखते हुए मंत्रिपरिषद में बदलाव किया जा रहा है।

जहां ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia), वरुण गांधी (Varun Gandhi), अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel) जैसे युवा चेहरों की एंट्री होने की संभावना जताई जा रही है।

जातीय संतुलन साधने की कोशिश
अनुसूचित जाति (SC) से मंत्रिपरिषद में 12 मंत्री होंगे, जिसमें से 2 कैबिनेट मंत्री होंगे। वहीं, अनसूचित जनजाति से 8 मंत्री होंगे, जिसमें से तीन को मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी। इसी तरह मंत्रिपरिषद में ओबीसी (OBC) से 27 मंत्री होंगे, जिसमें पांच कैबिनेट में शामिल होंगे। अल्पसंख्यक (Minority) वर्ग से 5 मंत्री, जिसमें से तीन कैबिनेट में सम्मिलित होंगे।

महिला सदस्यों की संख्या 11 होगी
मंत्रिपरिषद में महिला सदस्यों (female members) की संख्या 11 होगी, जिसमें से दो महिलाएं कैबिनेट मंत्री के पद पर होंगी। जानकारी के मुताबिक, फेरबदल के बाद तैयार होने वाले मंत्रिपरिषद में 14 मंत्रियों की आयु 50 साल से कम है। मंत्रिपरिषद की औसत आयु 58 साल है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नई मंत्रिपरिषद में चार पूर्व मुख्यमंत्री, राज्य सरकारों के 18 पूर्व मंत्री, 39 पूर्व विधायक शामिल होंगे। पेशे के आधार पर मंत्रिपरिषद में 13 वकील, 6 डॉक्टर, 5 इंजीनियर, 7 नौकरशाह होंगे। शिक्षा की बात करें तो सात मंत्री पीएचडी धारक, 3 एमबीए डिग्री धारक और 68 मंत्री गेजुएट हैं।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button