धर्म

हरियाली अमावस्या पर अपनी राशि के अनुसार लगाएं पौधे, मिलेगी सफलता

हिंदू पंचांग के अनुसार, हरियाली अमावस्या श्रावण मास में पड़ने वाली अमावस्या को कहते हैं। श्रावण मास की अमावस्या तिथि दान-पुण्य तथा धार्मिक कार्यों के लिए उत्तम मानी गई है। इस साल श्रावणी अमावस्या 8 अगस्त, रविवार के दिन पड़ रही है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, हरियाली अमावस्या पर पितरों की शांति के लिए पिंडदान और दान-धर्म करने का महत्व है। इस दिन दिन वृक्षारोपण का कार्य विशेष रूप से किया जाता हैं। कहते हैं श्रावणी अमावस्या के दिन एक नया पौधा लगाना शुभ माना जाता हैं। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, ग्रह और व्यक्ति की राशियों के बीच गहरा संबंध होता है। इसलिए हरियाली अमावस्या के दिन अपनी राशि के अनुसार पौधे रोपने से व्यक्ति की परेशानियां दूर हो जाती हैं। इसलिए आप अपनी राशि के अनुसार ये पेड़-पौधे लगा सकते हैं। इसे हरियाली अमावस्या के नाम से जाना जाता है क्योंकि इस दौरान बारिश के साथ-साथ चारों तरफ हरियाली होती है।

हरियाली अमावस्या व्रत (Hariyali Amavasya Puja)
पंचांग के अनुसार हरियाली अमावस्या का व्रत 08 अगस्त 2021, रविवार को रखा जाएगा। इस दिन को पिंडदान और तर्पण के लिए अच्छा माना गया है। हरियाली अमावस्या का पर्व हमारे जीवन में पेड-पौधों का क्या महत्व है। इस बारे में भी बताता है। इसके साथ ही इस दिन पौधा लगाना भी उत्तम माना गया है. इस दिन आप अपनी राशि के अनुसार पौधा लगा सकते हैं।

श्रावणी अमावस्या का महत्व, Hariyali Amavasya Ka Mahatva
सनातन धर्म में अमावस्या तिथि को पितृ दोष से मुक्ति, पितरों की शांती, पिंडदान, दान-पुण्य आदि के लिए शुभ माना गया है। मगर श्रावण या सावन मास की अमावस्या तिथि इन सभी धार्मिक कार्यों कि लिए उत्तम है। श्रावणी अमावस्या का धार्मिक महत्व होने के साथ प्राकृतिक महत्व भी है। यह तिथि जहां धार्मिक कार्यों के लिए मंगलमय मानी गई है। वहीं, प्रातृतिक दृष्टिकोण से भी यह तिथि का महातम अधिक है। इसीलिए इस तिथि को हरियाली अमावस्या के नाम से भी जाना गया है। इस शुभ तिथि पर लोग पीपल, बरगद, केला, तुलसी, नींबू आदि पौधे लगाते हैं। इन पौधों को लगाना लाभदयक माना गया है।

श्रावणी अमावस्या तिथि:- 08 अगस्त 2021, रविवार
सावन अमावस्या तिथि प्रारंभ:- 07 अगस्त 2021, शनिवार शाम 07:13
सावन अमावस्या तिथि समापन:- 08 अगस्त 2021, रविवार शाम 07:21

मेष राशि (Aries)
हरियाली अमावस्या के दिन मेष राशि वाले जातकों को आंवला का वृक्ष लगाना चाहिए।

वृष राशि (Taurus)
श्रावणी अमावस्या के दिन वृष राशि के जातकों को जामुन का पेड़ लगाना चाहिए।
मिथुन राशि (Gemini)
हरियाली अमावस्या के दिन मिथुन राशि के जातकों को चंपा का पौधा लगाना चाहिए।

कर्क राशि (Cancer)
हरियाली अमावस्या के दिन कर्क राशि के जातकों को पीपल का पेड़ लगाना चाहिए।

सिंह राशि (Leo)
हरियाली अमावस्या पर सिंह राशि के जातकों को वटवृक्ष अथवा अशोक का वृक्ष लगाना चाहिए।

कन्या राशि (Virgo)
हरियाली अमावस्या के दिन कन्या राशि के जातकों को जूही और बेलपत्र का पेड़ लगाना चाहिए।

तुला राशि (Libra)
हरियाली अमावस्या के दिन तुला राशि के जातकों को अर्जुन या नांग केसर का पेड़ लगाना चाहिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio)
हरियाली अमावस्या के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को नीम का वृक्ष लगाना चाहिए।

धनु राशि (Sagittarius)
श्रावणी अमावस्या के दिन धनु राशि के जातकों को कनेर का पेड़ लगाना चाहिए।

मकर राशि (Capricorn)
श्रावणी अमावस्या के दिन मकर राशि के जातकों को शमी का पौधा लगाना चाहिए।

कुंभ राशि (Aquarius)
हरियाली अमावस्या के दिन कुंभ राशि के जातकों को आम या फिर कदंब का पेड़ लगाना चाहिए।

मीन राशि (Pisces)
हरियाली अमास्या के दिन मीन राशि वाले जातकों को बेर का पेड़ लगाना चाहिए।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button