भोपालमध्यप्रदेश

झकझोरती घटना: सख्त लॉकडाउन के बाद भी कोलार में सूअरों ने घसीट-घसीट कर खाया युवक का शव

भोपाल। राजधानी भोपाल (Rajdhani Bhopal) के कोलार क्षेत्र (Kolar Region) में दिल को झकझोरने वाली खबर सामने आई है। शुक्रवार को एक युवक ()young boy के शव को सूअरों ने घसीट-घसीट कर नोंच खाया। यह घटना उस कोलार क्षेत्र में घटी, जहां सबसे ज्यादा सख्त लॉकडाउन (Strict lockdown) लगा हुआ है। पुलिस चौकसी कर रही है, इसके बाद भी उन्हें पता नहीं चला। शव का चेहरा और शरीर के निचले हिस्से को सूअरों (pigs) ने पूरी तरह खा लिया था। युवक कोलार से गुरुवार शाम से लापता था।

सुबह लोगों ने pigs को शव को खाते देखने के बाद पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सूअरों को भगाया। युवक के मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि हत्या (Murder) करके यहां पर शव फेंका गया होगा। कोलार पुलिस को शुक्रवार सुबह कलियासोत नदी (Kaliasot River) किनारे स्थित अमरनाथ कॉलोनी (Amarnath Colony) के पास एक शव को सुअरों द्वारा नोचे जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम (Post mortem) के लिए भिजवा दिया। उसके चेहरे और शरीर के निचले हिस्से को सूअरों ने पूरी तरह खा लिया था। मृतक के कपड़ों से उसकी पहचान दामखेड़ा निवासी 25 साल के मोहन मीना के रूप में हुई।





वह पुताई का काम करता था। परिजनों ने बताया कि वह गुरुवार शाम को इलाके में ही थी। उसके बाद से उसका पता नहीं। वह रात को भी घर नहीं आया। हालांकि उनका कहना था कि वह अकसर इसी तरह गायब हो जाता था, इसलिए उन्होंने उस पर ध्यान नहीं दिया। TI कोलार चंद्रभान पटेल ने बताया कि शव को बुरी तरह नोचा जा चुका है। ऐसे में उसकी हत्या के बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। हालांकि पुलिस मृतक के परिचितों और अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button