ताज़ा ख़बर

अनिल देशमुख को फंसाने वाले परमबीर सिंह अब शिकंजे में, 15 करोड़ की रिश्वत लेने का लगा आरोप

ताजा खबर : मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) पर 100 करोड़ की वसूली (100 crore recovery) का गंभीर आरोप लगाने वाले मुंबई (Mumbai) के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (Former Police Commissioner Parambir Singh) के खिलाफ ही अब FIR दर्ज कर ली गई है। परमबीर के साथ मुंबई पुलिस कई कई अन्य अधिकारी भी इस लपेटे में आ गए हैं। सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि जिन पुलिस अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज की गई है वह एक बिल्डर (Builder) की शिकायत पर दर्ज हुई है। बिल्डर ने 15 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप लगाया है।

बताया जा रहा है कि यह एफआईआर मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन (Marine Drive Police Station) में दर्ज की गई है। शिकायत करने वाले बिल्डर का आरोप है कि उनके खिलाफ दर्ज कुछ केस और शिकायतों का निपटारा करने के ऐवज में उनसे 15 करोड़ की डिमांड की गई थी। इस एफआईआर में मुंबई के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह के अलावा पांच अन्य पुलिसकर्मी और दो आम नागरिक के नाम शामिल हैं। यानी कुल 8 लोगों के नाम ये एफआईआर हुई है। जिन पुलिसकर्मियों के नाम एफआईआर में हैं, उनमें से एक मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट (crime branch unit) में DCP हैं। जबकि अन्य पुलिसकर्मी क्राइम ब्रांच की अलग-अल यूनिट्स में इंस्पेक्टर रैंक पर तैनात हैं।

 

 

इस मामले में जिन दो नागरिकों के नाम हैं, उन दोनों को ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि किसी भी पुलिसकर्मी की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। मुंबई पुलिस ने सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा (IPC section) 387,388,389,403,409, 420,423,464, 465, 467,468,471,120 (B),166,167,177,181,182, 193,195,203,211, 209,210,347, 109,110,111,113 के तहत केस दर्ज किया है।

गौरतलब है कि पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने खुद पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ की वसूली का गंभीर इल्जाम लगाया था। उनके इस आरोप के बाद महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल आ गया था, यहां तक कि अनिल देशमुख को महाराष्ट्र के गृहमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इस पूरे विवाद में परमबीर सिंह को भी अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी थी। अब परमबीर सिंह के खिलाफ ही एक बिल्डर के खिलाफ दर्ज केस और शिकायतें निपटाने का आरोप में 15 करोड़ी डिमांड के गंभीर आरोप लगे हैं।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button