विदेश

पीएम मोदी का मुरीद हुआ पाकिस्तानी मीडिया, जानें किस तरह पीएम मोदी की तारीफ कर अपनी ही सरकार को सुनाई खरी-खोटी?

पाकिस्तानी मीडिया पीएम मोदी के काम का मुरीद हो गया है। पाकिस्तानी मीडिया पीएम मोदी की तारीफ कर अब अपनी ही सरकार को खरी-खोटी सुनाने लगा है।

आर्थिक तंगी के महा-दौर से गुजर रहे पाकिस्तान को अब पीएम मोदी के नेतृत्व की याद सताने लगी है। पाकिस्तान के अखबार अब अपनी सरकार को याद दिला रहे हैं कि अच्छा शासक बनना हो तो पीएम मोदी से सीखें।पाकिस्तान इन दिनों ऐसे दौर से गुजर रहा है कि वहां खाने-पीने की चीजों के लाले पड़े हैं। आटे,गेंहू और चावल के लिए लाइन लग रही हैं। ऐसी विकट स्तिथि के बीच अब पाकिस्तानी अखबार खुलकर पीएम मोदी की तारीफ कर रहे हैं। और अपनी सरकार को बता रहे हैं कि कैसे अच्छा शासक बनकर विश्व पटल पर देश का नाम रौशन किया जाता है। पाकिस्तान के बड़े अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने अपने एक ओपिनियन लेख में पीएम मोदी की खुलकर तारीफ की है। इस अखबार ने भारत की विदेश नीति से लेकर अर्थव्यवस्था और कृषि से लेकर विश्व पटल पर मजबूत होते भारत की जमकर तारीफ की है।

जानें विश्लेषक शहजाद चौधरी ने क्या कहा?

अखबार ने कहा है कि नरेंद्र मोदी को भले ही पाकिस्तान में नफरत की नजर से देखा जाता हो, लेकिन उन्होंने भारत को एक ब्रांड बना दिया है, जो उनसे पहले कोई न कर सका। विश्लेषक शहजाद चौधरी ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत का सिर विदेशों में ऊंचा हुआ है। विदेश नीति मजबूत हुई है और अर्थव्यवस्था में भी तेजी आई है। अखबार ने भारत की कृषि की भी तारीफ की है। अखबार ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की विदेश नीति को कुशलता से चलाया गया है और इसकी GDP तीन ट्रिलियन US Dollar से अधिक हो गई है। इसके अलावा अखबार ने कहा कि आज अमेरिकी प्रतिबंध के बावजूद रूस से कोई भी देश खुल कर व्यापार नहीं कर रहा है, सिवाय भारत के। आज भारत अपनी शर्तों के साथ रूस से तेल खरीद रहा है और उसका पुनः निर्यात भी कर रहा है। वहीं भारत सभी निवेशकों के लिए एक पसंदीदा देश बन गया है। अखबार ने भारत की इस प्रगति को ऐतिहासिक बताया।

भारत विश्व की 5वीं अर्थव्यवस्था

पाकिस्तानी अखबार लिखते हैं कि भारत पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक बन गया है। भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। इसका लक्ष्य साल 2037 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का है।शहजाद चौधरी ने भारत की अर्थव्यवस्था की चीन से तुलना भी की है। अमेरिका के बाद चीन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। उन्होंने कहा कि जीडीपी में भारत की विकास दर चीन के बाद पिछले तीन दशकों में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली अर्थव्यवस्थाओं से मेल खाती है। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार भी 600 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का है,जबकि पाकिस्तान के पास अब साढ़े चार अरब डॉलर ही शेष रह गया है। भारत के पास दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आर्मी और तीसरी सबसे बड़ी मिलिट्री है। इसकी सैन्य क्षमता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।अरबपतियों की वैश्विक सूची में 140 भारतीय शामिल हैं। जिनमें से शीर्ष 100 में चार शामिल हैं।

मोदी ने जो किया वो कोई नहीं कर सका

आंकड़ों का हवाला देते हुए, शहजाद चौधरी ने अपने लेख में कहा कि भारत की नरेंद्र मोदी सरकार समय की कसौटी पर खरी उतरी है। उन्होंने लिखा, ‘मोदी ने भारत को ब्रांड बनाने के लिए ऐसे काम किए हैं। जिन्हें, उनसे पहले कोई और नहीं कर सका है। खास बात ये है कि भारत वही करता है, जो उसे अच्छा लगता है और जिसकी उसे जरूरत है।

भारतीय कृषि और आईटी उद्योग की तारीफ

शहजाद चौधरी ने अपने लेख में भारतीय कृषि और आईटी उद्योग की भी काफी तारीफ की है। उन्होंने लिखा कि इतनी अधिक आबादी वाला देश होने के बावजूद भी भारत अपने लोगों का पेट अच्छे से पाल रहा है। इंफोसिस दुनिया की बेहतरीन आईटी कंपनी बनकर उभरी है।वो लिखते हैं, ‘भारत कृषि उत्पादों और आईटी उद्योग का भी एक बड़ा उत्पादक है। कृषि में उनकी (भारत की) प्रति एकड़ पैदावार दुनिया में सबसे अच्छी है। 140 करोड़ लोगों का देश होने के बावजूद वहां की कृषि अपेक्षाकृत स्थिर, सुसंगत और कार्यात्मक बनी हुई है।

भारत-पाकिस्तान के बीच बताया ये अंतर

शहजाद चौधरी ने लिखा कि भारत हर क्षेत्र में पाकिस्तान से आगे निकल चुका है और दोनों देशों के विकास के बीच कभी न पाटी जा सकने वाली गहरी खाई बन गई है। भारत वैश्विक पटल पर अपने निशान छोड़ चुका है। वह जी-7 की अध्यक्षता करता है और जी-20 का सदस्य भी है। कोई यह बात माने या न माने लेकिन भारत ने कश्मीर से धारा 370 हटाकर पाकिस्तान को पटखनी दी है। पाकिस्तान की सोच में दिवालियापन है और यही उसे बर्बाद कर रही है। हम तभी अच्छा कर सकते हैं जब हमारी अर्थव्यवस्था बेहतर हो। हमें बयानबाजी से बचना होगा।

इससे पहले भी पाकिस्तान से होती रही है पीएम मोदी की तारीफ

ऐसा नहीं है कि पाकिस्तान की तरफ से पहली बार पीएम मोदी की तारीफ हुई हो। इससे पहले पाकिस्तानी नेता भी पीएम मोदी की तारीफ करते रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान भी भारत की विदेश नीति की तारीफ कर चुके हैं और इसे स्वतंत्र बताया था। उन्होंने कहा था कि भारत अपने फैसले खुद से ले सकता है, अपने लोगों की जरूरत के मुताबिक स्टैंड ले सकता है, लेकिन हमारी सरकार क्यों पीछे रह जाती है। वही पीटीआई प्रमुख ने भी भारत की विदेश नीति की सराहना की थी। उन्होने कहा था कि भारत अपनी मर्जी से रूस से तेल आयात करने में सक्षम है, जबकि पाकिस्तान पश्चिम का गुलाम है, क्योंकि वह अपने लोगों के कल्याण के लिए बिना डरे कोई फैसला नहीं ले सकता है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button