ताज़ा ख़बर

मोदी के खास दोस्त पूर्व पीएम को मारी गोली

टोक्यो। जापान से बड़ी खबर आई है। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को नारा शहर में एक भाषण के दौरान गोली मारी गई है, जिसके बाद पूर्व जापानी प्रधानमंत्री घायल होकर जमीन पर गिर गये। उन्हें तत्काल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। शुरूआती खबरों में कहा गया है कि हमले में वे गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। जापानी मीडिया से मिल रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, 67 साल के शिंजो आबे पर एक अज्ञात शख्स ने जानलेवा हमला किया है। पुलिस ने एक संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है, हालांकि अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार भाषण के दौरान पूर्व पीएम को हमलावर ने पीछे से गोली मारी। यह हमला शुक्रवार सुबह हुआ। गोली लगने के बाद शिंजो आबे को दिल का दौरा भी पड़ गया। आबे के अचानक गिरने से वहां मौजूद लोगों को कुछ समझ नहीं आया। इसी दौरान कुछ लोगों ने वहां गोली चलने जैसी आवाज सुनी थी। बता दें जापान में रविवार को चुनाव होने वाला है। इसी के मद्देनजर आबे नारा शहर में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। हमले के बाद घटनास्थल के कुछ वीडियो भी वायरल हुए हैं। जिसमें दिखाई दे रहा है कि घटना वाली जगह पर अफरातफरी की स्थिति निर्मित हो गई है।





भारत नवाज चुका है पद्म विभूषण से
शिंजो आबे ने 2020 में पीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। वे पिछले कुछ महीनों से बीमार हैं। वे जापान में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास दोस्त हैं। पीएम मोदी के साथ उनकी गुजरात व बनारस यात्रा काफी चर्चित रही। गत वर्ष भारत ने आबे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।

2020 में पीएम पद से दिया था इस्तीफा
शिंजो आबे ने साल 2020 में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने ऐसा स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने के चलते किया था. वह लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। वह जापान के सबसे लंबे वक्त तक पीएम रहने वाले नेता हैं। जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास दोस्त हैं। कई मौकों पर पीएम मोदी और शिंजो आबे एक दूसरे को याद कर चुके हैं। पिछले साल ही भारत ने शिंजो आबे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button