प्रमुख खबरें

त्रिपुरा में एक हफ्ते का लॉकडाउन, जाने क्या है वजह

प्रमुख खबरें: अगरतला। देश से अभी कोरोना (corona) खत्म हुआ नहीं है बल्कि रह रहकर यह अपना जोर दिखा रहा है। त्रिपुरा (Tripura) राज्य में अत्यधिक संक्रामक कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट (Delta Plus Variants) के 90 फीसदी मामले सामने आए हैं। जिससे त्रिपुरा सरकार घबरा गई है।

त्रिपुरा में शनिवार दोपहर 12 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक विभिन्न प्रतिबंधों के साथ 24 घंटे का सप्ताहांत कर्फ्यू (curfew) लगाया है ताकि संक्रमण के चेन को रोका जा सके।

राज्य के अधिकारियों ने कहा कि नमूनों की जीनोम सिक्वेंसिंग (genome sequencing) के माध्यम से डेल्टा प्रकार के कोरोनावायरस के इन मामलों का पता चला है।

यह पूर्वोत्तर में covid.19 के सबसे घातक और अत्यधिक संक्रामक डेल्टा वैरिएंट का पहला मामला है। अधिकारियों ने कहा कि 151 नमूने पश्चिम बंगाल (West Bengal) की एक सरकारी प्रयोगशाला में भेजे गए थे। इनमें से 138 में डेल्टा वैरिएंट पॉजिटिव पाए गए। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कुछ नमूनों में डेल्टा और अल्फा वैरिएंट (Delta and Alpha variants) भी पॉजिटिव पाए गए हैं।

फिलहाल राजधानी अगरतला (Agartala) सहित शहरी इलाकों में दोपहर 2 बजे से अगली सुबह तक कर्फ्यू लगा हुआ है, जहां करीब 10 फीसदी से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट हैं। त्रिपुरा में covid.19 के 56169 मामले हैं। राज्य में अब तक वायरस से कम से कम 574 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल राज्य में 5152 सक्रिय मामले हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार राज्य में दूसरी लहर में 50.60 प्रतिशत कोविड रोगी कोरोनावायरस या डेल्टा वैरिएंट के डबल म्यूटेंट वैरिएंट से संक्रमित हैं।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button