ताज़ा ख़बर

मोदी का जंबो मंत्रिमंडल: राष्ट्रपति ने सिंधिया समेत 15 और 28 राज्यमंत्रियों को दिलाई शपथ

ताजा खबर: नई दिल्ली। मोदी सरकार (Modi government) के दूसरे कार्यकाल का पहला बड़ा कैबिनेट विस्तार (large cabinet extension) हो गया है। मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान 43 मंत्रियों ने शपथ ली है। शपथ लेने वालों में नारायण राणे (Narayan Rane), सर्बानंद सोनोवाल (Sarbananda Sonowal) के अलावा मध्य प्रदेश (Madhya pradesh) से ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) और वीरेंद्र कुमार (Virendra Kumar) समेत 15 अन्य मंत्रियों ने कैबिनेट मंत्री और 28 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली है। मोदी के 8 साल के शासन में पहली बार सबसे अधिक मंत्रियों को कैबिनेट जगह दी गई है।

राष्ट्रपति भवन (President’s House) में आयोजित किए गए शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) ने सभी कैबिनेट और राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई है। इस अवसर पर राष्ट्रपति भवन में पीएम मोदी (PM Modi), गृह मंत्री अमित शाह ( Home Minister Amit Shah) , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) समेत कई नेता मौजूद रहे। बुधवार को 28 राज्यमंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें 7 महिलाएं हैं।





2014 में मोदी के पहले मंत्रिमंडल में 7 और दूसरी बार 2019 में 6 महिला मंत्री थीं। किसान आंदोलन के मुद्दे पर अकाली दल (Akali Dal) के साथ मतभेदों के चलते हरसिमरत सिंह कौर कैबिनेट से हट गई थीं। ताजा विस्तार के बाद कैबिनेट में महिला मंत्रियों की संख्या 11 हो गई है, जो 8 साल की मोदी सरकार में सबसे ज्यादा है।

नए मंत्रियों को 15 अगस्त तक दिल्ली में ही रहने के निर्देश
शपथ के बाद सभी मंत्रियों को कहा गया हैं कि 15 अगस्त तक दिल्ली में ही रहें । मानसून सत्र के दौरान संसद में ही मंत्रालय से सम्बंधित काम-काज करें और सांसदों से मुलाकात के लिए निश्चित समय तय करें । संसद में अपनी रोस्टर ड्यूटी के समय सदन जरूर मौजूद रहें। गुरुवार शाम 5 बजे सभी नए मंत्रियों की बैठक बुलाई गई है।

ये बने कैबिनेट मंत्री

  • 1. नारायण राणे
  • 2. सबार्नंद सोनोवाल
  • 3. वीरेंद्र कुमार
  • 4. ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • 5. आरसीपी सिंह
  • 6. अश्विनी वैष्णव
  • 7. पशुपति कुमार पारस
  • 8. किरण रिजिजू
  • 9. राजकुमार सिंह
  • 10. हरदीप सिंह पुरी
  • 11. मनसुख मंडाविया
  • 12. भूपेंद्र यादव
  • 13. पुरषोत्तम रूपाला
  • 14. जी किशन रेड्डी
  • 15. अनुराग ठाकुर

नियमों के मुताबिक, मोदी मंत्रिमंडल में अधिकतम 81 मंत्री रह सकते हैं। अभी मंत्रिमंडल में कुल 53 मंत्री थे। इस लिहाज से 28 मंत्रियों के शामिल होने की गुंजाइश थी। 12 मौजूदा मंत्रियों के इस्तीफे के बाद जिन 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई, उनमें कुछ मौजूदा राज्यमंत्री भी हैं, जिन्हें कैबिनेट में प्रमोट किया गया है।





ये बने राज्य मंत्री

  • 1. पंकज चौधरी
  • 2. अनुप्रिया पटेल
  • 3. सत्यपाल सिंह बघेल
  • 4. राजीव चंद्रशेखर
  • 5. शोभा करंदलाजे
  • 6. भानुप्रताप सिंह वर्मा
  • 7. दर्शना विक्रम जरदोश
  • 8. मीनाक्षी लेखी
  • 9. अन्नपूर्णा देवी
  • 10. ए नारायण स्वामी
  • 11. कौशल किशोर
  • 12. अजय भट्ट
  • 13. बीएल वर्मा
  • 14. अजय कुमार
  • 15. देवसिंह चौहान
  • 16. भगवंत खुबा
  • 17. कपिल मोरेश्वर पाटिल
  • 18. प्रतिमा भौमिक
  • 19. डॉ. सुभाष सरकार
  • 20. भगवत कृष्ण राव कराड
  • 21. राजकुमार रंजन सिंह​​​​​
  • 22. डॉ. भारती प्रवीण पवार
  • 23. विश्वेश्वर टुडू
  • 24. शांतनु ठाकुर
  • 25. महेंद्र भाई मुंजापारा
  • 26. जॉन बार्ला
  • 27. एल मुरुगन
  • 28. निशीथ प्रामाणिक

शपथ से पहले मोदी-शाह ने ली क्लास
शपथ से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए बनने वाले मंत्रियों के साथ बैठक की। मीटिंग में प्रधानमंत्री मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर नितिन गडकरी और भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष मौजूद थे।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button