ताज़ा ख़बरमनोरंजन

अब धीरेंद्र शास्त्री पर बनेगी फिल्म ‘द बागेश्वर सरकार’ जानें कब तक फिल्म बनकर होगी तैयार

हमेशा सुर्खियों में रहने वाले बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री अब फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार वो किसी बयान या अपने दिव्य दरबार के कारण सुर्खियों में नहीं हैं।

हमेशा सुर्खियों में रहने वाले बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री अब फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार वो किसी बयान या अपने दिव्य दरबार के कारण सुर्खियों में नहीं हैं। बल्कि उन पर बनाई जा रही फिल्म को लेकर वो सुर्खियों में हैं। जी हां, आप बिल्कुल सही सुन रहे हैं। पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर एक फिल्म बनाई जा रही है। जिसका नाम है ‘द ‘बागेश्वर सरकार’ बताया गया कि फिल्म की स्क्रिप्‍ट पर काम भी शुरू हो गया है। फिल्म की शूटिंग मध्‍य प्रदेश में ही होगी। पंडित धीरेंद्र शास्‍त्री जल्‍द ही फिल्म को लेकर एनाउंस भी कर सकते हैं। ‘द बागेश्वर सरकार’ फिल्म बनाने का फैसला डायरेक्टर विनोद तिवारी ने लिया है। बाबा के लाखों चाहने वाले हैं, और यह फॉलोइग लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में विनोद तिवारी ने ‘द बागेश्वर सरकार’ फिल्म बनाने का फैसला किया है। जिसमें धीरेंद्र शास्त्री की कहानी को दिखाया जाएगा। फिल्म अनाउंसमेंट के साथ ही सुर्खियां बटोर रही है। नॉस्ट्रम एंटरटेनमेंट हब के बैनर तले बन रही इस फिल्म के बारे में अनाउंसमेंट भी प्रोडक्शन हाउस ने ही ट्वीट करके किया है

धीरेंद्र शास्त्री के संघर्षों पर आधारित फिल्म

यह फिल्म पंडित धीरेंद्र शास्‍त्री के जीवन संघर्षों पर आधारित होगी। फिल्म में दिखाया जाएगा कि एक गरीब परिवार का लड़का जिसके पास खाने के लिए दो वक्‍त की रोटी भी नसीब नहीं होती, वह अपनी मेहनत के बल पर अपनी अलग पहचान बनाता है। “जैसा कि सब जानते हैं कि आज बागेश्वर सरकार एक सनातन योद्धा के तौर पर उभरे हैं। सिर्फ भारत में ही नहीं, पूरे विश्व में फैले सनातनी कैसे उनका भव्य स्वागत करते हैं। इतनी कम उम्र में कैसे वह इतना लोकप्रिय हो गए। ये पूरी कहानी इस मूवी में देखने को मिलेगी।”

अगले साल रिलीज हो सकती है फिल्म

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, फिल्म की स्क्रिप्‍ट पर काम शुरू हो गया है। फिल्म की अधिकांश शूटिंग मध्‍य प्रदेश में होगी। इसके अलावा लंदन में भी शूटिंग की जाएगी। फिल्म के कुछ सीन खुद पंडित धीरेंद्र शास्‍त्री ने लिखवाए हैं। साल 2024 त‍क फिल्म स‍िनेमाघरों में आ सकती है।

WebKhabar

2009 से लगातार जारी समाचार पोर्टल webkhabar.com अपनी विशिष्ट तथ्यात्मक खबरों और विश्लेषण के लिए अपने पाठकों के बीच जाना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
श्वेता तिवारी की बेटी का फिर दिखा हसीन अंदाज, आप भी देखकर हो जाएंगे हैरान बी टाउन की इन एक्ट्रेस ने शादी के बाद आखिर क्यों नहीं बदला सरनेम? मोदी सरकार की इन योजनाओं से आम लोगों को हुआ सीधा लाभ! IIFA 2023 में शामिल होने अबू धाबी पहुंचे ये पॉपुलर सितारे, देखिए शनि का चंद्रमा अंतरिक्ष में छोड़ रहा पानी, देखें तस्वीरें