16 लोग घायल हुए हैं, उन्हें बंडा के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक ट्रक में पाइप भरे हुए थे, उनके ऊपर मजदूर बैठे हुए थे। ये सभी महाराष्ट्र से उत्तरप्रदेश लौट रहे थे।
हादसा छतरपुर के बक्स्वाहा इलाके में हुआ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने हादसे पर शोक जताया है।
ट्रक में तीन परिवारों के लोग सवार थे: ये लोग मुंबई के नाला सुपारा इलाके से रवाना हुए थे और उत्तर प्रदेश के नई बस्ती जा रहे थे।
ट्रक में तीन परिवारों के लोग थे। घायलों में से एक महिला सहरून निशा ने बताया कि ट्रक में उसकी चार बेटियां, दो बेटे, देवर-देवरानी और उनके दो बच्चे सवार थे। एक दूसरे परिवार के महिला-पुरुष और दो बच्चे जबकि तीसरे परिवार के तीन लोग थे।
शाहगढ़ के पास हादसे में 13 मजदूर घायल:छतरपुर में एक दूसरे हादसे में उत्तर प्रदेश के ही 13 मजदूर घायल हो गए। शाहगढ़ हाइवे पर पठान वाली घाटी के पास एक पिकअप पलट गई। पिकअप में 20 मजदूर सवार थे, सभी उत्तरप्रदेश जा रहे थे। घायलों में एक महिला और बच्ची भी शामिल है। घायलों को छतरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा शनिवार सुबह करीब पांच बजे हुआ।