भोपालमध्यप्रदेश

नीलबड़ में हाईस्पीड डंपर ने 3 बाइक सवारों को कुचला, देवर-भाभी की मौके पर मौत, भतीजी गंभीर घायल

धनसिंह धानक पुत्र प्रहलाद सिंह धानक (40) नीलबड़ में बरखेड़ी के पास रहता है और प्राइवेट काम करता है। सोमवार सुबह वह अपनी 45 वर्षीय भाभी पूजा बाई पत्नी नारायण सिंह धानक और 19 वर्षीय भतीजी के साथ घर से निकला था। वह भाभी और भतीजी को कॉलेज छोड़ने जा रहा था।

भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यहां के नीलबड़ क्षेत्र में एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया है। इस भीषण हादसे में जहां देवर-भाभी की मौके पर मौत हो गई है, वहीं मृतकों की भतीजी घायल हो गई है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि देवर अपने घर से अपनी भाभी और भतीजी के साथ नौकरी के लिए निकला था। घर से 100 मीटर की दूरी पर ही सड़क के कट प्वाइंट पर तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। धनसिंह धानक बीएमएचआरसी में नौकरी करता है।

स्थानीय लोगों ने कुछ किमी तक पीछा कर डंपर को रोका। उसका टायर फट गया था. चालक मौके से फरार हो गया है। यह भीषण हादसा आज सुबह 6.30 बजे हुआ है। हादसे का वीडियो भी सामने आया है। जिसमे साफ देखा जा सकता है कि धनसिंह धानक ने बाइक की स्पीड स्लो की, लेकिन डंपर के ड्राइवर ने ब्रेक नहीं लगाया, न ही उसने डंपर को रोड की दूसरी तरफ किया। वह डिवाइडर साइड ही रहा और डंपर को बाइक पर चढ़ाते हुए भाग निकला।

युवती गंभीर रूप से घायल
रातीबड़ पुलिस के अनुसार धनसिंह धानक पुत्र प्रहलाद सिंह धानक (40) नीलबड़ में बरखेड़ी के पास रहता है और प्राइवेट काम करता है। सोमवार सुबह वह अपनी 45 वर्षीय भाभी पूजा बाई पत्नी नारायण सिंह धानक और 19 वर्षीय भतीजी के साथ घर से निकला था। वह भाभी और भतीजी को कॉलेज छोड़ने जा रहा था। दोनों एक निजी कॉलेज में साफ-सफाई का काम करती हैं। घर से 100 मीटर दूरी पर ही सड़क पार करने के लिए कट प्वाइंट है। अपने घर वे वह रॉन्ग साइड से कट प्वाइंट जा रहा था। वह कट प्वाइंट पर पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि देवर-भाभी की मौके पर ही मौत हो गई है। युवती गंभीर रूप से घायल हैं।

परिजन और स्थानीय लोगों ने किया चक्काजाम
उधर, घटना के विरोध में परिजन और स्थानीय लोगों ने चक्काजाम कर आरोपी डंपर ड्राइवर पर कार्रवाई की मांग की। वहीं घटना की जांच कर रहे अधिकारी करोड़पति मिश्रा ने बताया कि एक्सीडेंट के बाद चालक डंपर लेकर मौके से भाग गया था। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने डंपर को कुछ किलोमीटर दूर तक पीछा कर पकड़ा है। डंपर का टायर फट गया, जिससे वह रुक गया था। पुलिस ने डंपर जब्त कर जांच शुरू कर दी है। मर्ग कायम कर दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। युवती को सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

धन सिंह-पुष्पा के हैं 5-5 बच्चे
धन सिंह और उनकी भाभी पुष्पा दोनों के पांच-पांच बच्चे हैं। धन सिंह के परिवार में पत्नी के अलावा चार लड़कियां और एक लड़का है। पुष्पा को तीन लड़कियां और दो लड़के हैं। परिजन के मुताबिक धन सिंह रोजाना भाभी पुष्पा और बेटी प्रीति को ड्यूटी पर छोड़ने बिलाबांग स्कूल जाते थे। सोमवार को भी वह दोनों से सामान्य दिनों की तरह स्कूल छोड़ने जा रहे थे, तभी रास्ते में उनके साथ हादसा हो गया।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button