ज्योतिष

कन्या लग्न और ज्येष्ठा नक्षत्र से होगी नए साल की शुरुआत,इन राशि वालों को होगा लाभ

नया साल आने में केवल कुछ ही दिन बचे हैं। साल 2022 का पहला दिन पौष कृष्ण चतुर्दशी तिथि से शुरु होगा। ज्योतिष नजरिये से साल 2022 कुछ राशियों के जातकों के लिए बेहद ही शुभ रहने वाला है ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक कन्या लग्न, मूल नक्षत्र त्रिकोण में शनिवार के दिन साल 2022 की शुरुआत हो रही है। नए साल के पहले दिन चंद्र धनु राशि में विराजमान रहेंगे। सभी नौ ग्रहों में सूर्य, धनु राशि, बुध ग्रह मकर राशि में गोचर करेंगे। बुध ग्रह को बुद्धि और वाणी का कारक माना जाता है। बुध को बौद्धिक कार्यों के लिए शुभ माना जाता है। मूल नक्षत्र होने के कारण वृद्धि योग बनेगा। वृद्धि योग को सभी कार्यों के लिए शुभ माना जाता है।

राशियों के लिए इस तरह शुभ रहेगा नया साल
ज्योतिष शास्त्रियों के अनुसार कन्या लग्न, बुध ग्रह से संबंध रखता है। इस कारण बौद्धिक कार्यों के लिए यह समय काफी शुभ माना जा रहा है। वहीं मूल नक्षत्र होने के साथ ही वृद्धि योग बनेगा। ऐसे में इस दौरान शुरू होने वाले सभी कार्य आने वाले समय में शुभ परिणाम लेकर आएंगे।

इन राशि वालों को मिलेंगे शुभ परिणाम-
मेष-
नए साल की शुरुआत में मेष राशि वालों के लिए धन लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। वैवाहिक जीवन सुखद होगा। नए वाहन व भवन की प्राप्ति हो सकती है।

वृषभ-
साल 2022 में आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ के योग बनेंगे। नौकरी पेशा करने वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी।

सिंह-
सिंह राशि वालों को शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। सेहत संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कन्या-
कन्या राशि वालों की आय में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए समय उत्तम है। इस दौरान निवेश का लाभ भविष्य में मिलेगा।

वृश्चिक-
नए साल में आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहकर होगी। धन संचय करने में सफल रहेंगे। 2022 में आमदनी के साधन बढ़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button