ज्योतिष

इन राशियों के लिए बेहद शुभ है नवरात्रि, माता रानी की कृपा से चमकेगी किस्मत

शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है । नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा करने वाले भक्तों पर माता रानी की विशेष कृपा होती है। नवरात्रि के इन दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है।  श्रद्धालु इन दिनों में पूजन-अर्चन और व्रत-उपवास करके मां की भक्ति में लीन रहते हैं।  वैसे तो नवरात्रि के इन दिनों में मां की भक्ति करने वाले हर व्यक्ति को देवी मां का आशीर्वाद मिलता है। हिंदू धर्म में इसे शक्ति की आराधना का पर्व कहा गया है। इस दौरान की गई धार्मिक साधना का विशेष फल मिलता है। ज्योतिषविदों के अनुसार तुला, कुंभ, मिथुन और वृश्चिक राशि के लोगों पर इस नवरात्रि मां शक्ति का आशीर्वाद मिलेगा। आइए जानते हैं चारों राशियों पर कितनी मेहरबान रहेंगी मां दुर्गा।

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशिवालों के लिए नवरात्रि में कुछ बड़े होने की संभावना है। मां दुर्गा की कृपा बनी रहेगी। नौकरी में प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। बिजनेस में लाभ होगा। कोई अचल संपत्ति भी मिल सकती है।

तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों पर नवरात्रि में मां दुर्गा की विशेष कृपा रहेगी। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा समय है। मुकदमों में जीत मिलेगी। बेरोजगारों को नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के नवरात्रि में सभी बिगड़े कार्य ठीक होंगे। कोई पुराने रोग से राहत मिलेगी। सभी कर्जों से छूटकारा होगा और धन की बढ़ोतरी होगी। घर में खुशहाली का माहौल रहेगा। वह भौतिक सुख-सुविधाओं का इजाफा होगा।

मिथुन राशि(Gemini)
मिथुन राशिवालों पर इस नवरात्रि माता दुर्गा की विशेष कृपा रहेगी। उनके सभी काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भूमि और कोई संपत्ति खरीदने के योग्य बनेंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। वह रिश्तों में सुधार होगा।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button