धर्म

सूरज के ढलते ही आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, निकलेगा Strawberry Moon

आज ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन सूरज के ढलते ही चांद निकलेगा लेकिन नजारा अद्भुत होगा। पूर्णिमा की रात में चंद्रमा गोल, बड़ा और चमकीला नजर आता है। लेकिन आज की रात आकाश में नजारा देखने लायक होगा । इस नजारे को स्ट्रॉबेरी मून (Strawberry Moon) कहा जाता है। ये ग्रीष्म संक्राति के बाद की पहली पूर्णिमा है और इस दिन एक अनोखी खगोलीय घटना (celestial event) आसमान में दिखाई देगी। आज आसमान में चंद्रमा स्ट्रॉबेरी रंग(color strawberry) में नजर आएगा। पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपने पूर्ण रूप में होता है। धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से पूर्णिमा तिथि का बड़ा महत्व होता है। इसलिए पूर्णिमा की रात में चंद्रमा गोल, बड़ा और चमकीला नजर आता है। किसी-किसी जगह पर इसे हॉट मून (Hot Moon) या हनी मून (Honey Moon) भी कहते हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में सबकुछ।

कहां से रखा गया स्ट्रॉबेरी मून नाम
स्ट्रॉबेरी मून को अपना ये नाम प्राचीन अमेरिकी जनजातियों (american tribes) से मिला है, जिन्होंने स्ट्रॉबेरी (Strawberry) के लिए कटाई के मौसम की शुरुआत के साथ पूर्णिमा को चिन्हित किया था। दरअसल, स्ट्रॉबेरी मून एक स्थानीय अमेरिकी (American) नाम है। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में इसे अलग-अलग नाम से जाना जाता है। यूरोप (Europe) में स्ट्रॉबेरी मून को रोज मून (rose moon) कहते हैं, जो गुलाब फूल (rose flower) की कटाई का प्रतीक है। उत्तरी गोलार्ध में इसे गर्म चंद्रमा (Hot Moon) कहा जाता है क्योंकि यह भूमध्य रेखा के उत्तर में गर्मी के मौसम की शुरुआत करता है। इसे वहां गर्मी की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।

ऐसा दिखाई देगा स्ट्रॉबेरी मून
बताया जा रहा है कि ज्येष्ठ पूर्णिमा की रात में चंद्रमा स्ट्रॉबेरी की तरह कुछ गुलाबी रंग (pink Colour) का दिखाई दे सकता है जो अपने कक्ष में पृथ्वी से निकटता के कारण अपने सामान्य आकार से काफी बड़ा दिखाई देगा। भौगोलिक दृष्टि से स्ट्रॉबेरी मून को अगल-अलग नामों से भी जाना जाता है। स्ट्रॉबेरी मून आमतौर पर वसंत की आखिरी पूर्णिमा या गर्मियों की पहली तारीख को दर्शाता है। इसे ब्लूमिंग मून, ग्रीन कॉर्न मून, होर मून, बर्थ मून, अंडे देने वाला मून, हैचिंग मून, हनी मून और मीड मून भी कहा जाता है।

कब दिखता है स्ट्रॉबेरी मून?
नासा के वैज्ञानिकों (NASA scientists) के अनुसार, हर साल 24 जून (June 24) को चांद धरती के चारों ओर अपनी अंडाकार कक्षा में चक्कर लगाते समय पास आता है। “यह भारत में गुरुवार से शुक्रवार की सुबह तक दिखाई देगा।
पिछले दिनों में कई खगोलीय घटनाएं देखने को मिली हैं। बीते दिनों सुपर मून, ब्लड मून, चंद्र ग्रहण और फिर रिंग ऑफ फायर यानि सूर्य ग्रहण दिखाई दिया था। अब आज स्ट्रॉबेरी मून भी बहुत खास होने वाला है। हिंदू पंचांग के अनुसार स्ट्रॉबेरी मून वसंत ऋतु की अंतिम पूर्णिमा और ग्रीष्म ऋतु की पहली पूर्णिमा का प्रतीक माना जाता है। स्ट्रॉबेरी मून के बाद 24 जुलाई को बक मून और 22 अगस्त को स्टर्जजन मून दिखाई देगा।

मौसम परिवर्तन का है संकेत
स्ट्रॉबेरी मून मौसम परिवर्तन (weather change) का संकेत माना जाता है। जैसे स्ट्रॉबेरी मून के दिन से भूमध्य रेखा के उत्तर में गर्मी का मौसम शुरू होता है। स्ट्रॉबेरी मून वसंत ऋतु की अंतिम पूर्णिमा और ग्रीष्म ऋतु की पहली पूर्णिमा का प्रतीक माना जाता है। स्ट्रॉबेरी मून के बाद 24 जुलाई को बक मून और 22 अगस्त को स्टर्जजन मून (sturgeon moon) भी दिखाई देगा।

 

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button