भोपालमध्यप्रदेश

गुजरात के नतीजों को देख नरोत्तम ने कांग्रेस-राहुल पर कसा तंज, हिमाचल को लेकर किया बड़ा दावा

जो भारत जोड़ो यात्रा लेकर घूम रहे हैं, उनका गुजरात चुनाव में दम फूल गया है। कांग्रेस अब वेंटीलेटर पर आ गई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का असर दिख रहा है, जनता समझती है कांग्रेस के ढकोसलो को।

भोपाल। बीते दिनों गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आना शुरू हो गए हैं। गुजरात में जहां भाजपा अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज करती हुई दिख रही है, तो वहीं हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस भी दम दिखा रही है। यहां पर कांग्रेस बहुमत के आंकड़े को पार गई है। इन नतीजों पर मप्र के नेताओं की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। नतीजों पर सबसे पहला बयान गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का आया है। उन्होंने गुजरात के नतीजों को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा हे।

नरोत्तम ने तंज कसते हुए कहा कि जो भारत जोड़ो यात्रा लेकर घूम रहे हैं, उनका गुजरात चुनाव में दम फूल गया है। कांग्रेस अब वेंटीलेटर पर आ गई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का असर दिख रहा है, जनता समझती है कांग्रेस के ढकोसलो को। मिश्रा ने आम आदमी पार्टी पर कहा कि केजरीवाल दो अंको पर नहीं आने वाले है। मिश्रा ने कहा कि जो राम को लाये है हम उनको लायेंगे जनता ला रही है।

मोदी की वैश्विक छवि को देश की जनता ने स्वीकारा
वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी जी की वैश्विक छवि को देश की जनता ने स्वीकारा है। मोदी जी के पहले लोग पर्यटन के लिए कुतुब मीनार, ताजमहल जाते थे। अब महाकाल, काशी विश्वनाथ, सोमनाथ, अयोध्या की बात होती है। पीएम ने गुजरात इतिहास रच दिया है। मिश्रा ने कहा कि मोदी का मतबल विकास, भारत का स्वाभिमान, आत्म सम्मान है। गुजरात में बीजेपी अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेगी। मिश्रा ने कहा कि इतनी सीटें आएगी, जितनी आज तक नहीं आई। वहीं हिमाचल के नतीजों को लेकर नरोत्तम ने दावा किया की भाजपा यहां भी सरकार बनाएगी कांग्रेस का पूरी तरह से सूपड़ा साफ हो जाएगा।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button