हेल्थ

सेहत के लिए वरदान है मुनक्का ,जानिए फायदे

अंगूर को विशेष रूप से सुखाकर मुनक्का (Raisin) बनाया जाता है। आयुर्वेद में तो मुनक्का को औषधीय गुणों से भरपूर बताया गया है। ज्यादातर लोग सर्दियों में मुनक्का खाते हैं।  ऐसा इसलिए क्योंकि ये तासीर में गर्म होते हैं।  हालांकि आप चाहें तो इन्हें गर्मियों में भी खा सकते हैं। यह कई रोगों में दवाई के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। खाली पेट भीगे हुए मुनक्का खाने से स्वास्थ्य को कई तरह के फायदे होते हैं। मुनक्का हमें न केवल बीमारियों से दूर रखता है बल्कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। मुनक्का खाने से वजन कम करने और पेट को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।

वजन कम करने में मददगार
खाली पेट भीगे हुए मुनक्का खाने से वजन को कम किया जा सकता है. इसके अंदर पाए जाने वाले ग्लूकोस और फ्रुक्टोज ले वजन कंट्रोल रहता है. इसलिए अगर आप रोज सुबह मुनक्का खाते हैं तो आप मोटापे के शिकार होने से बच सकते हैं.

कब्ज से छुटकारा
कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं, तो शाम के वक्त 10 मुनक्का धोकर एक गिलास दूध में उबाले और रात में सोने से पहले बीज निकालकर खा लें। ऊपर से दूध पी लें। ऐसे नियमित करें, फायदे मिलेगा।

सर्दी-जुकाम होने पर
सर्दी-जुकाम हो जाए तो रात को सोने से पहले दूध में 2-3 मुनक्के उबाल कर सेवन करें। यदि सर्दी-जुकाम पुराना हो गया है तो सप्ताह भर यह दूध पीते रहें। सर्दी-जुकाम होने पर सात मुनक्का रात्रि में सोने से पूर्व बीज निकालकर दूध में उबालकर लें।

इम्यूनिटी और एनर्जी बढ़ाता है
मुनक्का का रोज़ाना सेवन करने से इम्यूनिटी और एनर्जी बढ़ती है। इसको दूध में भिगोकर खाने से सेहत को इसके फायदे और भी ज्यादा मिलते हैं। इससे शरीर को एनर्जी मिलती है और वीकनेस दूर होती है।

हड्डियों और दांतों को मजबूती देता है
मुनक्का का सेवन करने से हड्डियों और दांतों को मजबूती मिलती है। मुनक्का में काफी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जो हड्डियों और दांतों को मजबूती देने में मदद करता है। साथ ही इसमें बोरान नाम का पोषक तत्व भी पाया जाता है जो कैल्शियम को सोख कर इसको हड्डियों तक पहुंचाने में सहायता करता है।

आंखों के लिए अच्छा
भीगे हुए मुनक्का खाने के कई फायदे हैं इससे आंखों की कमजोरी दूर होती है। मुनक्का में विटामिन ए, बीटा कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जिससे आंखों की समस्या, मोतियाबिंद, कम होती रोशनी की परेशानी दूर हो जाती हैं। ऐसे में नियमित रुप से भीगे हुए मुनक्का खाने से आप अपनी आंखों को तंदुरुस्त बना सकते हैं।

बच्चों के लिए
बच्चों में ज्यादातर देखने में आता है कि वे बार-बार बीमार पड़ जाते हैं। ऐसे में यदि वे दिन में 5 से 6 मुनक्कों का सेवन रोज कर लें तो उनका शरीर स्वस्थ रहने के साथ उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button