भोपालमध्यप्रदेश

MP की पहली वंदे भारत ट्रेन आज RKMP से भरेगी फर्राटा, सिर्फ इतने घंटे में पूरी होगी दिल्ली की पूरी

राजधानी को मिली इस वंदे भारत ट्रेन से भोपाल से दिल्ली के बीच की दूरी और कम समय में पूरी हो जाएगी। ये वंदे भारत ट्रेन भोपाल से दिल्ली के बीच 694 किलोमीटर का सफर 7.45 घंटे में पूरा करेगी। वहीं, वापसी में इस ट्रेन को 7.50 घंटे का समय लगना है।

भोपाल। मध्यप्रदेश को हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन की सौगात आज शनिवार को मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से प्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर दोपहर 03.30 बजे दिल्ली हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के लिए रवाना करेंगे। यह ट्रेन भोपाल से रवाना होने के बाद रास्ते में यह वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर और आगरा छावनी स्टेशन पर रुकेगी। रेलवे ने दावा किया है कि इस रूट पर यह ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से दौड़ेगी। यानि दिल्ली और भोपाल के बीच की 701 किलोमीटर की दूरी अब साढ़े सात घंटे में ही पूरी हो जाएगी।

राजधानी को मिली इस वंदे भारत ट्रेन से भोपाल से दिल्ली के बीच की दूरी और कम समय में पूरी हो जाएगी। ये वंदे भारत ट्रेन भोपाल से दिल्ली के बीच 694 किलोमीटर का सफर 7.45 घंटे में पूरा करेगी। वहीं, वापसी में इस ट्रेन को 7.50 घंटे का समय लगना है। बता दें कि शताब्दी एक्सप्रेस को इस दूरी को पूरा करने में 8 घंटे 50 मिनट का समय लगता है। इसका मतलब है कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन ये सफर पूरा करने में 1 घंटे 5 मिनट कम समय लेगी। भोपाल से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आगरा से दिल्ली के बीच अपनी अधिकतम मान्य गति 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी। इससे पहले विभिन्न सेक्शनों में चलने वाली 10 वंदे भारत एक्सप्रेस गाड़ियों की अधिकतम स्पीड 130 किलोमीटर प्रतिघंटा है।

इन रूटों से गुजरेगी वंदे भारत ट्रेन
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 20171 डाउन ट्रेन शनिवार को छोड़कर सप्ताह छह दिन चलेगी और सुबह 5.40 बजे रानी कमलापति से रवाना हो कर 7.10 बजे बीना, 8.46 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, 9.48 बजे ग्वालियर, 11.25 बजे आगरा, 12.40 बजे पलवल और 13.10 बजे अंतिम गंतव्य हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में 20172 अप ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से 14.40 बजे चल कर 15.10 बजे पलवल, 16.20 बजे आगरा, 17.45 बजे ग्वालियर, 19.03बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, 20.40 बजे बीना और 22.10 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।

शताब्दी से 10 फीसदी ज्यादा होगा किराया
बता दें, इससे पहले रेल मंत्रालय ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को रानी कमलापति स्टेशन से नई दिल्ली के बीच चलाने के लिए शेड्यूल फाइनल किया था। ट्रेन के संचालन को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय ने पश्चिम-मध्य रेल जोन और भोपाल मंडल के अधिकारियों को तैयारी करने के निर्देश दिए थे। वंदे भारत के संचालन का शताब्दी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वह अपने समय से चलती रहेगी। वंदे भारत ट्रेन का किराया शताब्दी से 10 फीसदी ज्यादा है। ट्रेन को पहले इंदौर से दिल्ली के बीच चलाया जाना था, लेकिन अब यह भोपाल से दिल्ली के बीच चलेगी।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button