प्रमुख खबरेंभोपालमध्यप्रदेश

MP BUDGET 2022 : वित्त मंत्री ने पेश किया MP BUDGET, जानिए क्या है बजट में खास ?

भोपाल – मप्र सरकार का साल 2022-23 का बजट(MP BUDGET 2022) वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच MP BUDGET 2022 पेश कर दिया है। अगले साल मप्र में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए इस बजट(MP BUDGET 2022) में वित्त मंत्री ने सभी वर्गों को साधने की कोशिश की है। बजट में शिवराज सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का भी ध्यान रखा गया है। इस बजट में पहली बार चाइल्ड बजट(MP BUDGET 2022) लाया गया है। मेडिकल की सीटों में इजाफा करने के साथ कर्मचारियों के डीए में भी इजाफा किया गया है।

जानिए बजट(MP BUDGET 2022) में किसके लिए क्या है खास 

बजट(MP BUDGET 2022) …

  • कर्मचारी – सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 20% से बढ़ाकर 31% किया जाएगा।
  • फायदा – साढ़े सात लाख कर्मचारियों को इसका फायदा होगा।
  • नई नियुक्ति – 13000 टीचर्स की नियुक्ति की जाएगी।
  • 11 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे।
  • मेडिकल – MBBS की 2035 से बढ़ाकर 3250 सीट की जाएंगी। यानी टोटल 1215 सीट बढ़ेंगी। नर्सिंग की 50 और सीटें बढ़ाकर 320 की जाएंगी।
  • टैक्स – इस वर्ष कोई भी नया टैक्स नहीं लगाया जाएगा। न ही कोई टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव है।
  • बच्चों के लिए खास – चाइल्ड बजट के लिए 27 हजार 792 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
  • ऊर्जा – भोपाल, इंदौर, जबलपुर में PPP (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर 217 इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन बनेंगे।
  • साइंस सेंटर – भोपाल के बगरोद और बैरसिया में उद्योग पार्क बनेंगे। स्पोर्ट्स साइंस सेंटर की स्थापना की जाएगी।
  • गौशाला – जनजाति विकास निगम बनेगा। गायों की सेवा के लिए नई योजना शुरू की जाएगी।
  • नल जल – बुरहानपुर जिले के हर घर को नल-जल की सुविधा मिल रही है। यह पहला जिला बन गया है।
  • पिछड़ा वर्ग – अजा वित्त विकास निगम के लिए 40 करोड़ का प्रावधान किया गया है। ओबीसी के लिए पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम के लिए 50 करोड़ का प्रावधान है।
  • सोलर प्लांट – सागर, शाजापुर, उज्जैन में सोलर प्लांट लगेंगे।
  • अनाज भंडारण – उद्यानिकी फसलों के लिए एक लाख मीट्रिक टन की भंडारण क्षमता विकसित की जाएगी। दुग्ध उत्पादन योजना शुरू होगी। इसके लिए 1050 करोड़ का प्रावधान है। प्रदेश में घर-घर पशु चिकित्सा सेवा शुरू होगी।
  •  रोजगार – मछली पालन के क्षेत्र में रोजगार की संभावना है। मुख्यमंत्री मत्स्य पालन योजना शुरू होगी। इसके लिए 50 करोड़ का प्रावधान है।
  • महिला शक्ति  – अजा-अजजा और ओबीसी की महिलाओं के स्वरोजगार के लिए भी काम किए जा रहे हैं। यह काम स्व-सहायता समूहों के जरिए हो रहा है। इनको 2000 करोड़ रुपए का क्रेडिट दिया जाएगा।
  • पीएम आवास – 31 लाख हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। 10 हजार करोड़ का प्रावधान रखा गया है।
    मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को दोबारा शुरू किया जाएगा।
  • धर्म – महाकाल मंदिर के लिए जमीन का अरक्षण होगा।
  • बिजली – बिजली बिल पर 25000 करोड़ रुपए सब्सिडी का प्रावधान।
  • सिंचाई – ग्रामीण एवं शहरी जल जीवन मिशन के लिए 6300 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित किया गया है। सिंचाई क्षमता को साल 2025 तक 65 लाख हेक्टेयर करने का लक्ष्य निर्धारित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button