प्रमुख खबरेंभोपालमध्यप्रदेश

MP BUDGET 2022 -23 : हंगामे के क्या बोलें सज्जन सिंह वर्मा, किसका बढ़ जाएगा बीपी ?

भोपाल – साल 2022 – 23 का बजट(MP BUDGET 2022 -23) वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा विधानसभा में पेश कर दिया है। जब जगदीश देवड़ा बजट भाषण पढ़ रहे थे, तब विपक्षियों ने जमकर हंगामा किया। हंगामें के बीच भी वित्त मंत्री अपना बजट(MP BUDGET 2022 -23) भाषण पढ़ते रहे है। इस बीच सदन में पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर टीका टिप्पणी का दौर चला। विपक्ष की ओर से जहां सज्जन सिंह वर्मा ने मोर्चा संभाला तो वहीं पक्ष की ओर से गोपाल भार्गव और नरोत्तम मिश्रा मोर्चा संभाले हुए नजर आएं। वहीं बजट(MP BUDGET 2022 -23) शुरु होने से पहले विधानसभा में कैबिनेट बैठक में बजट भाषण को मंजूरी दी गई।

जानिए हंगामें के बीच किस सदस्य ने क्या कहा ? 

कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा – सरकार किसान, मजदूर विरोधी है। पहले पिछले बजट का हिसाब दो। हम नहीं चाहते कि वित्तमंत्री जी की तबीयत खराब हो। जगदीश जी आपका बीपी बढ़ जाएगा। 3 हजार करोड़ के कर्ज से प्रदेश को डुबो दिया।

PWD मंत्री गोपाल भार्गव  – सज्जन भाई, आपको बोलने का पर्याप्त अवसर मिलेगा। पहले उसमें चर्चा कर लें।

संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा – इनको (सज्जन सिंह) सलीका ही नहीं है, बातें सुनने का।

 

बजट(MP BUDGET 2022 -23) भाषण के पहले बोलें नरोत्तम 

बजट शुरू होने से पहले संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि विपक्ष सार्थक चर्चा करे हम चर्चा में उसके साथ है। लेकिन सदन हंगामे या बाहुबल के लिए नहीं, बुद्धि बल के लिए है। स्टेट की ईकोनोमिक ग्रोथ यानि GDP 19.74% पहुंचने पर है। मध्यप्रदेश में सकल घरेलू उत्पाद 11 लाख 79 हजार 4 करोड़ हो गया है। बजट में सभी क्षेत्र का ध्यान रखा गया है। इन्फ्रास्ट्रक्चर पर मध्य प्रदेश 50% बजट खर्च करेगा।

सुबह कैबिनेट में दी बजट(MP BUDGET 2022 -23) भाषण को मंजूरी

सुबह 10 बजे विधानसभा में CM शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रियों की बैठक हुई। इसमें वित्तमंत्री के बजट भाषण को मंजूरी दी गई।

देवड़ा ने आवास पर की पूजा 

वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में बजट पेश करने से पहले अपने आवास पर पूजा की। पूजा करने के बाद घर से निकलने से पहले वित्त मंत्री ने कहा कि  जनता की उम्मीदों के अनुरूप ही इस बार का बजट होने वाला है। जो आपको उम्मीद है, इस बजट(MP BUDGET 2022 -23) में वो सबकुछ होगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button