18.4 C
Bhopal

MP उपचुनाव: BJP के 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, मोहन-VD, शिवराज-सिंधिया झोंकेंगे ताकत, पचौरी को नहीं मिली तवज्जो

प्रमुख खबरे

भोपाल। मप्र बुधनी और विजयपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। मप्र भाजपा ने शुक्रवार को 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इसमें प्रदेश के 38 नेताओं को मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य के नाम शामिल हैं। लिस्ट शीर्ष स्तर के किसी नेता को चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है। खास बात यह भी है कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए सुरेश पचौरी को स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल नहीं किया गया।

स्टार प्रचारकों की सूची में सबसे पहला नाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का तो दूसरा नाम सीएम डॉ मोहन यादव का है। इसके बाद सूची में तीसरे नंबर में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और पांचवें नंबर ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम है। विधानसभा चुनाव 2023 की तरह बुधनी से लीड बरकरार रखने की जिम्मेदारी शिवराज सिंह चौहान निभाएंगे। संगठनात्मक दायित्व की दृष्टि से देखा जाए तो केंद्रीय संगठन से स्टार प्रचारकों की सूची में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल का नाम रखा गया है।

ये है स्टार प्रचारकों की सूची
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा
सीएम डॉ मोहन यादव
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया स्टार प्रचारक
सत्यनारायण जटिया
प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह
प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय
डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा
डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला
कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह
कैबिनेट मंत्री विजय शाह
पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते
पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा
पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया
पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव
संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा
कैबिनेट मंत्री करण सिंह वर्मा
कैबिनेट मंत्री एंदल सिंह कंसाना
कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर
मंत्री राकेश शुक्ला
मंत्री नारायण सिंह कुशवाह
मंत्री निर्मला भूरिया
एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य
मंत्री कृष्णा गौर
मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल
सांसद भारत सिंह कुशवाह
सांसद शिवमंगल सिंह तोमर
पूर्व विधायक रणवीर सिंह रावत
राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी
पूर्व मंत्री रामपाल सिंह
पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे
मंत्री दर्जा प्राप्त सीताराम आदिवासी
निर्मला बरेला
विजय दुबे
कांत देव सिंह

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे