देश में केरल के रास्ते मानसून की एंट्री, एमपी में 20 जून तक मानसून आने की संभावना
देश में मानसून की एंट्री हो गई है। मानसून ने देश के दक्षिण द्वार से एंट्री मारी है। आमतौर पर केरल में मानसून एक जून को आ जाता है।

देश में मानसून की एंट्री हो गई है। मानसून ने देश के दक्षिण द्वार से एंट्री मारी है। आमतौर पर केरल में मानसून एक जून को आ जाता है। लेकिन इस बार पूरे एक सप्ताह लेट मानसून पहुंचा है। पहले मौसम विभाग ने 4-5 जून तक मानसून के आने की भविष्यवाणी की थी। जिसके बाद मानसून कहीं अटक गया था। फिर मौसम विभाग ने 8 जून तक मानसून के आने की संभावना जाहिर की थी। जो अब आठ जून को केरल के रास्ते देश में एंट्री कर चुका है। केरल राज्य के कई हिस्सों में मानसूनी बारिश का दौर शुरु हो गया है। राज्य के करीब 95 प्रतिशत हिस्से में बारिश हो रही है। माना जा रहा है कि मानसून कर्नाटक और तमिलनाडु में भी जल्द से जल्द एंट्री मार सकता है।
एमपी में कब आएगा मानसून ?
मानसून की केरल में एंट्री के बाद अब मध्यप्रदेश में मानसून कब आएगा इसका इंतजार सभी को है। ऐसा माना जा रहा है कि मानसून मध्यप्रदेश में 20 जून के बाद प्रवेश करेगा। एमपी में अमूमन 15 जून तक मानसून आ जाता है, लेकिन इस बार लेट हो जाएगा। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों ने अच्छी बारिश का अनुमान जताया है। इससे पहले प्रदेश में गुरुवार को बेमौसम बारिश का दौर जारी रहा। सीहोर में दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी।