फिर सक्रिय हुआ मानसून, दिल्ली, यूपी सहित कई राज्यों में आज बारिश के आसार

अन्य खबरें: नई दिल्ली। मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। गर्मी और उमस से अब दिल्ली वालों को राहत मिल सकती है। क्योंकि दक्षिण पश्चिम मॉनसून (south west monsoon) फिर सक्रिय होकर रविवार को दिल्ली (delhi) पहुंचने के आसार हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार अगले 24 घंटों में मॉनसून के राष्ट्रीय राजधानी में पहुंच सकता है। उम्मीद की जा रही है कि रविवार को आसमान में बादल छाए रहने और एक या दो बार बारिश (rain) हो सकती है।
दक्षिण पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थिति पूर्वी हवाओं के कारण अनुकूल बन गयी है और इसके एक दिन में दिल्ली, हरियाणा (haryana) और पंजाब (punjab) सहित उत्तर भारत (North India) के कुछ हिस्सों तक पहुंचने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक आज जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir), लद्दाख (Ladakh), गालगिट बाल्टिस्तान (Galgit Baltistan), पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली (Chandigarh and Delhi) में बारिश हो सकती है। इनके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश (Western Uttar Pradesh) और दक्षिणी राजस्थान (Southern Rajasthan) के भी कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है।
अगले दो तीन दिनों तक दिल्ली और एनसीआर (Delhi and NCR) में बारिश का मौसम बना रहेगा। विभाग के मुताबिक इस दौरान बिहार (bihar), झारखंड (Jharkhand), उत्तर प्रदेश (UP), मध्य प्रदेश (MP) में बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश हो सकती है।
मौसम कार्यालय ने शुक्रवार को अपने पूवार्नुमान में कहा था कि मॉनसून 27 जून की सामान्य तिथि के 13 दिन बाद शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में पहुंच जाएगा। दिल्ली में पिछले 15 साल के दौरान इस बार मॉनसून सबसे ज्यादा देरी से पहुंच रहा है।
आईएमडी के क्षेत्रीय पूवार्नुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव (Kuldeep Srivastava) के अनुसार मॉनसून 2012 में सात जुलाई को और 2006 में नौ जुलाई को राजधानी पहुंचा था। उन्होंने कहा कि 2002 में दिल्ली में 19 जुलाई को पहली बार मॉनसूनी बारिश हुई थी। शहर में सबसे अधिक देरी से मॉनसून 1987 में 26 जुलाई को आया था।