ज्योतिष

फरवरी में इन राशियों के ऊपर होगी धनवर्षा, जानें आपके लिए और कैसा रहने वाला है साल का ये दूसरा महीना

फरवरी साल का दूसरा महीना होता है। महीने की हर एक तारीख को लोग उम्मीदों के साथ देखते हैं।ऐसे में आप जान सकते हैं कि ये फरवरी महीना आपके लिए कैसा रहने वाला है।

ज्योतिषःइस साल के दूसरे महीने यानि फरवरी को लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की नजरों से देख रहे हैं। साल का ये दूसरा महीना कई राशियों का भाग्योदय कराने वाला है। इस महीने में प्रमुख रूप से तीन ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है।फरवरी का महीना आर्थिक स्थिति के लिहाज से सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस महीने कुछ राशि के जातकों को अपार धन की प्राप्ति होगी। तो कुछ जातकों को आर्थिक मोर्चे पर नुकसान झेलना पड़ सकता है।तो आइए जानते हैं कि ये महीना आपकी राशि के लिए कैसा रहने वाला है।

आज 31 जनवरी 2023 का मेष राशिफल (Aries Horoscope): परिवार में बढ़ेगी  सकारात्मकता, जानें आज का खास उपाय - Aries daily horoscope 31 january 2023  aaj ka Mesh rashifal in hindi tuesday tlifdg - AajTak

मेष– इस महीने आपको धन कमाने के मौके मिलेंगे। आपको अचानक से धन लाभ हो सकता है। हालांकि शुरुआती 15 दिनों तक आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। ऐसे में नुकसान से बचने के लिए सही वित्तीय प्रबंधन करना आपके लिए बेहद जरूरी होगा। यदि आप नए निवेश की योजना बना रहे हैं, तो 15 फरवरी के बाद का समय अधिक अनुकूल रहेगा।

Weekly Horoscope Vrishabha: Taurus people will have profit or loss this  week read predictions auspicious colors and numbers - Weekly Horoscope  Taurus: वृषभ राशि वालों को इस सप्ताह होगा लाभ या नुकसान,

वृषभ– ग्रहों की स्थिति आपकी आय के प्रवाह में कुछ बाधाएं पैदा कर सकती है। आपके खर्चों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि महीने के पूर्वार्ध में आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा और आप धन की बचत भी कर पाएंगे। यदि आप खुद का व्यवसाय चला रहे हैं और शेयर मार्केट में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो 15 फरवरी के बाद समय अनुकूल है।

आज 29 जनवरी 2023 का मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope): लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएं,  लाभ के अवसरों को भुनाएंगे - Gemini daily horoscope 29 January 2023 aaj ka  Mithun rashifal in hindi sunday tlifde - AajTak

मिथुन– इस महीने आपके खर्च अधिक हो सकते हैं। व्यवसायी लोगों के लिए भी नुकसान होने की आशंका रहेगी। ऐसे में आपको बहुत समझदारी के साथ योजना बनाने की आवश्यकता होगी। 15 फरवरी के बाद सूर्य, बुध और शुक्र की अनुकूल स्थिति के कारण आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने के साथ-साथ धन लाभ होने के योग बनेंगे।

आज 25 जनवरी 2023 का कर्क राशिफल (Cancer Horoscope): आर्थिक स्थिति हो सकती  है मजबूत, आज के दिन करें इस रंग का प्रयोग - Cancer daily horoscope 25  january 2023 aaj ka

कर्क- इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। इस महीने आपके लिए धन लाभ होने के योग बनेंगे। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार होगा। हालांकि महीने की शुरुआत में आपकी आय का प्रवाह बाधित हो सकता है। साथ ही कुछ ग्रहों की प्रतिकूल स्थिति के कारण आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है।

आज 31 जनवरी 2023 का सिंह राशिफल (Leo Horoscope): धार्मिक कार्यों में बढ़ेगी  रुचि, कार्यक्षेत्र में मिल सकता है ऊंचा पद - Leo daily horoscope 31 january  2023 aaj ka Singh rashifal

सिंह– इस महीने आपकी आय का प्रवाह बाधित हो सकता है। साथ ही आपके खर्च बढ़ सकते हैं। ऐसे में धन की बचत कर पाना आपके लिए मुश्किल होगा। आपकी राशि के स्वामी सूर्य सातवें भाव में शनि के साथ स्थित होंगे। जिसके कारण आशंका है कि आप अपने खर्चों पर नियंत्रण नहीं रख पाएंगे। दोस्तों-रिश्तेदारों के साथ रुपयों का लेन-देन बिल्कुल न करें।

आज 31 जनवरी 2023 का कन्या राशिफल (Virgo Horoscope): नए लोगों से बढ़ेगा  संपर्क, आज के दिन करें इस रंग का प्रयोग - virgo daily horoscope 31 january  2023 aaj ka kanya

कन्या– आर्थिक रूप से देखा जाए तो महीने के पहले भाग में आपको अधिक खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही 15 फरवरी तक आपको मजबूरन उधार भी लेना पड़ सकता है। 15 फरवरी के बाद शुक्र सातवें भाव में गोचर करेगा और गुरु पहले से ही सातवें भाव में विराजमान होंगे, जिसके फलस्वरूप आपकी आय का प्रवाह अच्छा होगा और आप धन की बचत होगी।

Libra Annual Horoscope 2022: After February there will be an increase in  happiness Tula Rashi Varshik Rashifal 2022 - Astrology in Hindi - तुला  वार्षिक राशिफल 2022: फरवरी के बाद सुखों में

तुला– इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। यहां तक कि आपको अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए कर्ज भी लेना पड़ सकता है। जो लोग शेयर मार्केट आदि से जुड़े हुए हैं, उन्हें महीने के पहले भाग में लाभ प्राप्त होने की संभावना है। आपको अचानक धन लाभ की प्राप्ति भी हो सकती है।

आज 27 जनवरी 2023 का वृश्चिक राशिफल: वृश्चिक राशि वालों को आज प्रेम संबंधों  में लाभ होगा, ये है लकी कलर - Scorpio daily horoscope 27 january 2023 aaj  ka Vrishchik rashifal

वृश्चिक– वृश्चिक राशि के जातकों को इस महीने लाभ और खर्च दोनों का सामना करना होगा। आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि इस महीने आपको अपनी माता के स्वास्थ्य के लिए धन खर्च करना पड़ सकता है। ऐसे में आपके लिए जरूरी होगा कि एक बजट तैयार करें और समझदारी से पैसा खर्च करें।

आज 25 जनवरी 2023 का धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope): पैतृक संपत्ति से हो  सकता है लाभ, यात्रा का बन रहा है संयोग - Sagittarius daily horoscope 25  january 2023 aaj ka Dhanu

धनु– आर्थिक रूप से देखा जाए तो आपके लिए यह महीना लाभकारी साबित होगा। ग्यारहवें भाव में केतु की उपस्थिति आपको अच्छा धन लाभ देगी। संकेत मिल रहे हैं कि आप जो पैसा कमाएंगे, उसका कुछ हिस्सा आप धर्म-कर्म के लिए दान भी कर सकते हैं। रुपये-पैसे की बचत भी करेंगे।

Capricorn horoscope Today: आज का मकर राश‍िफल 30 जनवरी: लंबी दूर की यात्रा  ना करें, जानें कैसा रहेगा दिन - Rashiphal AajTak

मकर– इस महीने आपके लिए धन लाभ के साथ-साथ खर्च होने के भी योग बनेंगे। 15 फरवरी 2023 के बाद दूसरे भाव में शनि सूर्य और बुध के साथ स्थित होगा। साथ ही तीसरे भाव में बृहस्पति मौजूद रहेगा। जो अचानक से आपके खर्चों में वृद्धि कर सकते हैं। ऐसे में आप धन की बचत करने में सक्षम नहीं होंगे। इसके अलावा आशंका है कि किसी यात्रा के दौरान आपका कीमती सामान या धन खो सकता है।

आज 31 जनवरी 2023 का कुंभ राशिफल Aquarius Horoscope): इस गलती से रहें  सावधान, सभी जिम्मेदारी मेहनत से निभाएंगे - Aquarius daily horoscope 31  january 2023 aaj ka Kumbh rashifal in hindi ...

कुंभ– आर्थिक रूप से देखा जाए तो यह महीना आपके लिए कठिन साबित हो सकता है, क्योंकि इस महीने की 15 तारीख तक शनि, सूर्य और बुध ग्रह की स्थिति अनुकूल नहीं हैं। हालांकि, दूसरे भाव में बृहस्पति की स्थिति आपको राहत देने में मददगार साबित होगी। महीने के अंत में आपको अच्छा धन लाभ होने की संभावना है।

Meen/Pisces Rashifal 2021: साल 2021 में चमकेगी मीन राशि वालों की किस्मत,  जानें- वार्षिक राशिफल - Rashiphal AajTak

मीन– आठवें भाव में राहु-केतु की स्थिति के कारण आपके खर्चों में बेतहाशा वृद्धि हो सकती है। आशंका है कि आपके ज्यादातर खर्चे घर-परिवार के लिए होंगे। ऐसे में धन की बचत करने में सक्षम नहीं होंगे। जो लोग शेयर मार्केट आदि से जुड़े हुए हैं, उन्हें पहले भाव में बृहस्पति की स्थिति और पांचवें, सातवें और नौवें भाव पर उसकी दृष्टि पड़ने के कारण अच्छा लाभ मिल सकता है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button