मध्यप्रदेशसतना

सतना: कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले केन्द्रीय मंत्री- पिछले चुनाव में कुछ गलतियां हुईं, पर न दोहराएं इस बार

केन्द्रीय मंत्री श्री पटेल ने कार्यकर्ताओं को जिले की सभी विधानसभा सीटें जीतने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि जिले की सभी सीटें जीतने का इतिहास संभाग में कायम है, जरूरत है तो सिर्फ इस बात की कि उस इतिहास को आज दोहराने की जरूरत है।

सतना। सतना दौरे पर गए केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा है कि पिछले चुनाव में सतना विधानसभा सीट में पार्टी को पराजय का सामना करना पड़ा था। निश्चित ही उस समय कुछ गलतियां हुई होंगी लेकिन अगले चुनाव में हमें वे गलतियां नहीं दोहराना है। अगले साल जनवरी में अयोध्या में भगवान रामलला का पूजन होगा, यह पूजन इसलिए संभव हो सकेगा कि केन्द्र में नरेन्द्र मोदी तो यूपी में योगी आदित्य नाथ की अगुवाई में सरकार है। यदि यह दोनों जगह अन्य राजनैतिक दलों की सरकार होती तो यह संभव नहीं था। भाजपा ने ही देश से धारा 370 के कलंक को हटाने का काम किया है। उन्होंने यह बात स्थानीय टाउन हाल में आयोजित सतना विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

पार्टी की राष्ट्रीय नीति पर संशय नहीं
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि संगठन भाजपा की ताकत है और भरोसा संगठन की ताकत। उन्होंने कहा कि भाजपा के कामकाज को लेकर सवाल उठाए जा सकते हैं लेकिन पार्टी की राष्ट्रीय नीति को लेकर किसी को कोई संशय नहीं होना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि व्यक्ति पर मतभेद हो सकता है लेकिन पार्टी के विचार और विकास पर कोई मतभेद नहीं हो सकता।

संभाग में इतिहास कायम, उसे दोहराने की जरूरत
केन्द्रीय मंत्री श्री पटेल ने कार्यकर्ताओं को जिले की सभी विधानसभा सीटें जीतने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि जिले की सभी सीटें जीतने का इतिहास संभाग में कायम है, जरूरत है तो सिर्फ इस बात की कि उस इतिहास को आज दोहराने की जरूरत है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ की ओर जाने का आहृवान करते हुए कहा कि बूथ में पार्टी कार्यकर्ता ही भाजपा का उम्मीदवार होता है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button